रांची। झाविमो रांची महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा ने रविवार को पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर रांची महानगर कार्यसमिति का पुनर्गठन किया है। श्री वर्मा ने नयी कमेटी में सात उपाध्यक्ष, एक महासचिव, सात सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, सात मंच/मोर्चों के अध्यक्ष एवं मंडलों के अध्यक्ष सहित 137 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा की है। महानगर की नयी कार्यसमिति गठित होने पर सभी नये पदाधिकारियों को झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी सहित प्रधान महासचिव अभय सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, अशोक वर्मा, डॉ आश्रिता कुजूर, सरोज सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, सुरेश साव, सुनील गुप्ता, सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version