Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बोकारो में पुलिस-नक्सलियों में भिड़ंत
    Top Story

    बोकारो में पुलिस-नक्सलियों में भिड़ंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो। जिले में रविवार सुबह दस बजे सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। एक घंटे चली मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब 700 राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया है। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए।
    बताया गया कि कुख्यात नक्सली मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो दस्ता के सदस्यों के झुमरा पहाड़ की तलहटी में स्थित चुटे पंचायत के रजडेरवा और चैयाटांड़ के बीच जंगल में होने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर सर्च आॅपरेशन शुरू किया, तो इसी दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया। दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। करीब एक घंटे तक फायरिंग होती रही। पुलिस ने बताया कि करीब 700 राउंड तक फायरिंग हुई।
    पुलिस के सर्च अभियान का नेतृत्व एएसपी आॅपरेशन उमेश कुमार कर रहे थे। पिछले दो-तीन दिन से पुलिस जंगल का चप्पा-चप्पा छान रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में आया है।
    पुलिस ने रविवार को चारों ओर से झुमरा पहाड़ी क्षेत्र को घेर लिया। पुलिस से घिरता देखकर नक्सलियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग खड़े हुए।
    गोलीबारी में एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया। उसके हाथ में छूती हुई गोली निकल गयी। कई अन्य जवानों को भी तलाशी अभियान के दौरान हल्की-फुल्की चोटें आयी हैं। वहीं, पुलिस का दावा है कि कई नक्सलियों को गोली लगी है।
    रजडेरवा के पहाड़ी रास्तों से तुइयो की ओर सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। आॅपरेशन में कोनार डैम के सीआरपीएफ कैंप के डिप्टी कमांडेंट पंकज मिश्रा के अलावा जिला बल के अधिकारी शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद झुमरा के अलावा आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस ने सघन अभियान चलाया। घटनास्थल पर एसपी पी मुरूगन, सीआरपीएफ के अनिल कुमार शेखावत पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सर्च आॅपरेशन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला पुलिस के 50 से 60 जवान जुटे हैं।

    Police-Naxalites clash in Bokaro
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझाविमो रांची महानगर की 137 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित
    Next Article न्यूजीलैंड को हरा टीम इंडिया ने रचा इतिहास
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version