धनबाद/कतरास। बाघमारा के दबंग भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को गिरफ्तार करने गयी पुलिस को बुधवार को महिलाओं के जबरदस्त विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा। एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर सैकड़ों जवानों ने चिटाही स्थित विधायक के आवास को घेर लिया। पुलिस कार्रवाई की सूचना मिलते ही विधायक के आवास के बाहर सैकड़ों महिलाएं जमा हो गयीं और एकजुट होकर विरोध करने लगीं। पुलिस बल का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मची रही। इसका लाभ उठा कर विधायक पिछले दरवाजे से निकल गये। करीब पांच घंटे तक चले हाइ वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस बल खाली हाथ लौट गया। हालांकि उसने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें अजय महतो, संतोष कुमार सिंह, बंटी मंडल, बिट्टू सिंह और धर्मेंद्र गुप्ता शामिल हैं। इन सभी को रंगदारी और अन्य मामलों में गिरफ्तार किया गया है। धर्मेंद्र भारतीय जनता युवा मोेर्चा के कतरास मंडल अध्यक्ष हैं।
जानकारी के अनुसार ढुल्लू को पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी पहले ही मिल गयी थी। इसलिए वह पुलिस के आने से पहले ही आवास से निकल गये थे। पुलिस के विरोध की तैयारी पहले ही कर ली गयी थी। इसके लिए झाड़ू की खरीद की गयी थी।
विधायक ढुल्लू महतो को यौन उत्पीड़न के एक मामले में गिरफ्तार करने के लिए पुलिस चिटाही पहुंची थी। यह मामला 23 नवंबर, 2018 को भाजपा की पूर्व नेत्री कमला कुमारी ने दर्ज कराया है। मामला बाघमारा थाने में कांड संख्या 178/19 के तहत दर्ज है।
पुलिस बल के लौटने के बाद विधायक की पत्नी सावित्री देवी ने अपने अवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किसी भी एजेंसी से जांच करा ली जाये। यदि विधायक दोषी निकले, तो वह स्वयं उन्हें पुलिस को सौंप देंगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



