रांची। राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति दे दी गयी है। इसमें पीआरडी के उप निदेशक अजयनाथ झा भी शामिल हैं। इनकी प्रोन्नति की अधिसूचना का आदेश भारत सरकार के कार्मिक विभाग के अवर सचिव पंकज गंगवार ने 17 फरवरी को जारी की। इन अधिकारियों में अजय नाथ झा, सतीश चंद्र चौधरी और कांत किशोर मिश्रा शामिल हैं। स्क्रीनिंग समिति ने प्रोन्नति के लिए इन अफसरों के नाम की अनुशंसा संघ लोक सेवा आयोग से की थी।
Previous Articleप्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस में हुए शामिल
Next Article झारखंड में भाजपा का मास्टर स्ट्रोक