Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»महारानी एलिजाबेथ ने संपत्ति छिपाने के लिए कानून बनाने को दबाव बनाया था
    Top Story

    महारानी एलिजाबेथ ने संपत्ति छिपाने के लिए कानून बनाने को दबाव बनाया था

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 1970 के आसपास सरकार पर बकिंघम पैलेस की संपत्ति को पारदर्शिता कानून से अलग रखने के लिए दबाव डाला था। राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखे दस्तावेजों के हवाले से स्थानीय समाचार पत्र गार्जियन में यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई है।

    मामले पर बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने कहा है कि दावों में कोई दम नहीं है। संसदीय प्रक्रिया में महारानी की भूमिका औपचारिक है और वह संसदीय संप्रभुता का सम्मान करती हैं।

    समाचार पत्र के अनुसार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इस सिलसिले में अपने दिग्गज वकील मैथ्यू फेरर को लामबंदी के लिए नियुक्त किया था। इसके बाद मैथ्यू ने सरकारी उच्चाधिकारियों और सांसदों पर राजमहल को छूट देने वाला विधेयक तैयार करने के लिए दबाव डाला था। इसके लिए उन्होंने ब्रिटेन के वित्तीय संस्थानों के जरिये भी आवाज उठवाई थी।

    अभिलेखागार में मौजूद पत्रों के मुताबिक, मैथ्यू कई अधिकारियों को लिखे पत्रों में राजमहल को छूट देने के सिलसिले में दबाव बनाते प्रतीत हो रहे हैं। उन्होंने लिखा कि महारानी की संपत्ति और विभिन्न कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी से संबंधित सूचनाओं को गोपनीय रखा जाए।

    छद्म कंपनी बनाकर निवेश छिपाने का आरोप

    समाचार पत्र ने कई पत्रों की प्रतिलिपि सार्वजनिक की है। राजमहल की संपत्ति को गोपनीय रखने की कोशिश में एक छद्म कंपनी बनाने का प्रस्ताव भी चर्चा में आया, जिसमें होने वाला लेन-देन पूरी तरह से गोपनीय रखा जाए। यह मुखौटा कंपनी सरकार की जानकारी में होगी और राजमहल के निवेशों का प्रबंधन करेगी। दिखाने के लिए इस कंपनी को बैंक ऑफ इंग्लैंड के लिए वरिष्ठ कर्मचारी चलाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार यह शेल कंपनी अस्तित्व में आई और इसे कई दशकों तक चलाया गया। बाद में 2011 में इसे बंद कर दिया गया। इसकी कोई भी जानकारी कभी भी जनता के बीच नहीं आई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंगल ग्रह पर यूएई का अंतरिक्ष यान आज लैंड करेगा
    Next Article म्यांमारः नर्स व बौद्ध भिक्षु भी तख्तापलट के खिलाफ सड़कों पर उतरे, गोली मारने की चेतावनी
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 सितंबर को, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

      September 23, 2025

      झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआइ जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

      September 23, 2025

      बांग्लादेश के एनसीपी नेता अख्तर हुसैन पर अमेरिका में हमला

      September 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पीएसजी स्टार डेम्बेले ने जीता बैलन डी’ओर 2025 अवॉर्ड
      • भारत के लिए चुनौती नहीं, अवसर है ट्रंप की वीजा नीति
      • इडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में युवराज सिंह का बयान दर्ज किया
      • फिल्म इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों का निर्माण भारत में होगा: अश्विनी वैष्णव
      • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोहः अभिनेता मोहनलाल दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version