Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»म्यांमारः नर्स व बौद्ध भिक्षु भी तख्तापलट के खिलाफ सड़कों पर उतरे, गोली मारने की चेतावनी
    Breaking News

    म्यांमारः नर्स व बौद्ध भिक्षु भी तख्तापलट के खिलाफ सड़कों पर उतरे, गोली मारने की चेतावनी

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    । म्यांमार में  तख्तापलट के खिलाफ लोगों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है। अब इस प्रदर्शन में नर्स और बौद्ध भिक्षु भी शामिल हो गए हैं। नई सैन्य सरकार ने इस आंदोलन को कुचलने की धमकी दी है।

    सैन्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे सड़कों से हट जाएं या बल प्रयोग का सामना करने को तैयार रहें। सेना ने प्रदर्शनकारियों को गोली मारने तक की चेतावनी दे दी है। इसके बावजूद राजधानी नेपीता और यंगून समेत देश के कई हिस्सों में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए कई जगहों पर पानी की तेज बौछारों का प्रयोग किया गया। उधर, दूसरे शहर मांडले के सात कस्‍बों में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है।

    सेना के विरोध में बड़ा प्रदर्शन 

    म्यांमार की सेना गत एक फरवरी को नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) पार्टी की सरकार को अपदस्थ कर सत्ता पर काबिज हो गई। देश की सर्वोच्च नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन म्यिंट सहित कई शीर्ष नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद से ही विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है।

    खबरों के अनुसार, नेपीता की एक सड़क पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दंगा रोधी पुलिस की तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद लगातार तीसरे दिन सोमवार को हजारों प्रदर्शनकारी जमा हुए और तख्तापलट के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से कहा कि वे सेना नहीं बल्कि जनता के लिए काम करें। जबकि इस दौरान पुलिस ने एक तख्ती दिखाई, जिसपर लिखा था कि अगर उन्होंने चेतावनियों का उल्लंघन किया तो गोली चलाई जा सकती है। इससे पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पानी की तेज बौछारों का प्रयोग किया। इधर, यंगून में भी विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

    एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘हम सैन्य शासन कभी नहीं चाहते। इन्हें कोई पसंद नहीं करता। हम सब इनसे मुकाबले के लिए तैयार हैं।’ इस बीच, सरकारी टेलीविजन एमआरटीवी ने सूचना मंत्रालय के एक बयान के हवाले से कहा, ‘अगर अनुशासन नहीं रहा तो लोकतंत्र तबाह हो सकता है। हम उन कृत्यों को रोकने के लिए कानूनी कार्यवाही करेंगे, जो देश की स्थिरता, लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन का उल्लंघन करते हैं।’

    165 लोग हिरासत में

    देश में एक फरवरी को तख्तापलट के बाद शीर्ष नेताओं समेत 165 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें ज्यादातर राजनीतिक लोग हैं। जबकि 13 लोगों को रिहा कर दिया गया है। एनएलडी की नेता आंग सान पर अवैध रूप से संचार उपकरण आयात करने का आरोप लगाया गया है। उन्हें जांच के नाम पर 15 फरवरी तक हिरासत में रखने की बात कही गई है।

    पोप ने की बंदियों को रिहा करने की मांग

    वेटिकन सिटी के पोप फ्रांसिस ने म्यांमार की सैन्य सरकार से देश में लोकतंत्र बहाल करने और राजनीतिक बंदियों को रिहा करने की मांग की है। उन्होंने यह अपील 180 से ज्यादा देशों के राजनयिकों को संबोधित करने के दौरान की। इस दौरान पोप ने म्यांमार के लोगों के प्रति अपने लगाव का भी जिक्र किया। म्यांमार में सैन्य तख्तापलट की दुनियाभर में तीखी आलोचना हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहारानी एलिजाबेथ ने संपत्ति छिपाने के लिए कानून बनाने को दबाव बनाया था
    Next Article छठी कक्षा के छात्र ने गुल्लक तोड़कर राम मंदिर के लिए समर्पित की 5619 रुपये की निधि
    shivam kumar

      Related Posts

      राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर

      June 4, 2026

      कोडरमा विधायक के चालक राजकुमार की हत्या, तीन घायल

      June 4, 2026

      बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी आग, चार की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर रूप से झुलसे

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • कोडरमा विधायक के चालक राजकुमार की हत्या, तीन घायल
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में निचले स्तर से रिकवरी का रुख, हरे निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
      • म्यांमार से सुपारी तस्करी नेटवर्क पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मिजोरम में नौ ठिकानों पर छापे
      • बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी आग, चार की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर रूप से झुलसे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version