Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»खुशखबरी : लक्षद्वीप जाने वाले पर्यटकों को सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा
    Top Story

    खुशखबरी : लक्षद्वीप जाने वाले पर्यटकों को सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     अगर आप आने वाले समय में केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप घूमने के लिए जानें की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। लक्षद्वीप में पर्यटन और रोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के लिए सरकार बड़ी योजना बनाई है। सरकार ने पर्यटकों को लुभाने के लिए मालदीव और मॉरीशस की तर्ज पर क्रूज पर्यटन के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है।

    केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने गृह मंत्रालय (एमएचए) को द्वीपों में एक समर्पित पर्यटक जहाज की संरचना को लेकर अपनी योजना के बारे में सूचित किया है। लक्षद्वीप प्रशासन ने क्रूज पर्यटन के प्रस्ताव के साथ-साथ यूटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक मसौदा नीति भी तैयार की है, जो उन छुट्टियों को संदर्भित करती है, जो पूरी तरह से या आंशिक रूप से एक क्रूज जहाज पर आधारित होती हैं।

    क्रूज पर्यटन पर्यटकों को एक बहु-केंद्र अवकाश का अनुभव करने में सक्षम बनाता है, जिससे वे क्रूज जहाजों पर अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न स्थलों पर समय बिताते हैं। इस तरह के पर्यटन में छोटी नौकाओं से लेकर बड़े जहाज तक शामिल होते हैं। इन्हें समुद्र से लेकर नदियों पर भी तैनात किया जाएगा। क्रूज पर्यटन को यात्रा के एक शानदार रूप के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जिसमें एक निर्धारित और विशिष्ट यात्रा कार्यक्रम के साथ, कम से कम 48 घंटों के क्रूज जहाज पर शानदार छुट्टी बिताई जा सकती है। यह क्रूज जहाज कई बंदरगाहों या शहरों से होकर भी गुजरते हैं।

    गृह मंत्रालय की एक्शन टेकन रिपोर्ट को आईएएनएस द्वारा भी एक्सेस किया गया है, जिसमें कहा गया है कि लक्षद्वीप प्रशासन द्वीप समूह में क्रूज लाइन पर्यटन को अत्यधिक महत्व देता है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि द्वीपों में क्रूज पर्यटन को विकसित करने के लिए, लक्षद्वीप प्रशासन ने एक समर्पित पर्यटक जहाज की सरंचना के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया है। लक्षद्वीप प्रशासन ने यूटी में पर्यटन के लिए एक मसौदा नीति भी तैयार की है।

    दस्तावेजों को गृह मामलों की स्थायी समिति के साथ साझा किया गया है, जिसने पहले मालदीव और मॉरीशस द्वारा अपनाए गए विकास मॉडल पर लक्षद्वीप में पर्यटन को विकसित करने के लिए मंत्रालय की सिफारिश की थी। इन दोनों देशों में पर्यटन पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ क्रूज-आधारित पर्यटन काफी लोगों को लुभाता है, जिसका फायदा लक्षद्वीप भी उठा सकता है। इसके अलावा मंत्रालय ने कहा है कि लक्षद्वीप किल्तन, चेतलत और बित्रा द्वीपों में पर्यावरण के अनुकूल (ईको-फ्रेंडली) टेंट रिसॉर्ट विकसित करने की योजना भी बना रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्दी ही करेंगे छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा
    Next Article जम्मू-कश्मीर में 3.7 की तीव्रता का भूकंप
    sonu kumar

      Related Posts

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

      June 19, 2025

      जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version