Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची में बवाल : करोड़ों की जमीन पर कब्जा को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प
    Top Story

    रांची में बवाल : करोड़ों की जमीन पर कब्जा को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प

    adminBy adminFebruary 17, 2022Updated:February 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची : लालपुर इलाके में स्थित एक कीमती जमीन पर कब्जे को लेकर गुरुवार को दो गुटों में जम कर हिंसक झड़प हुई। सैकड़ों की संख्या में परंपरागत हथियारों से लैस भीड़ ने आधे घंटे तक जम कर उत्पात मचाया। इस दौरान जमीन की घेराबंदी को तोड़ दिया गया। इसके साथ ही जमीन पर कब्जा करने पहुंचे लोगों ने पत्थरबाजी की, जिसमें एक पक्ष के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। हिंसक झड़प के पीछे मुख्य वजह शहर के बीचों-बीच स्थित करोड़ों की जमीन है। लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली चौक के पास चंदन मुंडा की दो एकड़ जमीन है, जिस पर झारखंड हाइकोर्ट के आदेश के बाद चंदन का कब्जा हुआ था। कब्जा मिलने के बाद चंदन मुंडा ने पूरी जमीन की घेराबंदी की, लेकिन जमीन पर भू माफियाओं की भी नजर थी। भू माफिया लगातार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन भू माफिया इसमें सफल नहीं हो पा रहा था। जमीन मालिक चंदन मुंडा ने बताया कि करमटोली के रहनेवाले संजू मुंडा, संजू हेंब्रम, बबलू मुंडा, प्रेम शाही मुंडा और अजय तिर्की एक साजिश के तहत उनकी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। गुरुवार को अजय तिर्की 200 से अधिक संख्या में नकाबपोश लोगों को अपने साथ लेकर जमीन पर कब्जा करने पहुंचे, जिसमें ज्यादा संख्या महिलाओं की थी। जमीन पर कब्जा करने पहुंचे लोगों ने पहले पत्थरबाजी शुरू की और जमीन की घेराबंदी को तोड़ दिया। इस दौरान भीड़ की ओर से जम कर उपद्रव मचाया गया।

    घटना की सूचना मिलने के बाद लालपुर थाना प्रभारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और तोड़फोड़ कर रहे लोगों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्च भी करना पड़ा। इसके साथ ही पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    जमीन पर कब्जा करने पहुंचे लोगों की ओर से पत्थरबाजी की गई, जिसमें चंदन मुंडा के पक्ष के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा हैं। लालपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़ दिया। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिली है। शिकायत में जिन लोगों का नाम है, उन पर कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअस्पतालों में अग्निशामक की व्यवस्था होना अत्यंत आवश्यक : स्वास्थ्य मंत्री
    Next Article झारखंड के दो जिलों में क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से भोजपुरी-मगही बाहर
    admin

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version