Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रूस की ओर से बातचीत की पेशकश: पुतिन ने बेलारूस में भेजा प्रतिनिधिमंडल, लेकिन अब यूक्रेन ने रखी यह शर्त
    Breaking News

    रूस की ओर से बातचीत की पेशकश: पुतिन ने बेलारूस में भेजा प्रतिनिधिमंडल, लेकिन अब यूक्रेन ने रखी यह शर्त

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मॉस्को-कीव। जब रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था, तब हर कोई यह मान रहा था कि पुतिन के सैनिक एक से दो दिन में राजधानी कीव को अपने कब्जे में ले लेंगे। हालांकि, यूक्रेनी सैनिकों ने गजब की जीवटता दिखाते हुए पिछले 72 घंटे से रूसी फौज को कीव के बाहर रोक रखा है। चौतरफा हमले और भारी बमबारी के बाद भी यूक्रेन घुटने टेकने के लिए तैयार नहीं है। इसका नतीजा यह हुआ है कि, रूस बातचीत के लिए मेज पर आने को तैयार हो गया है। रूस की ओर से जंग के बीच बातचीत की पेशकर की गई है। उसने बेलारूस में अपना प्रतिनिधमंडल भेजा है। हालांकि, यूक्रेन अब भी अड़ा हुआ है। उसकी ओर से बेलारूस में बातचीत से इंकार कर दिया गया है।

    बेलारूस का लांचपैड की तरह हुआ इस्तेमाल
    खबरों के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने बेलारूस में बातचीत से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि बेलारूस का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ लांचपैड की तरह किया जा रहा है। इसलिए, वहां पर बातचीत नहीं होगी। अगर रूस को सच में बातचीत करनी है तो वह कहीं और आकर बात करे।

    जेलेंस्की ने सुझाए नाम
    वोलोडिमीर जेलेंस्की की ओर से रूस को पांच देशों के नाम भेजे गए हैं। जेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूस बातचीत करना चाहता है तो वह, पोलैंड, तुर्की, हंगरी, अजरबैजान, स्लोवाकिया में अपने प्रतिनिधिमंडल को भेजे।

    इस बार बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार
    72 घंटे से कीव में दाखिल होने का प्रयास कर रहा रूस यूक्रेन के साहस के आगे, इस बार बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार हुआ है। जबकि, इससे पहले भी रूस की ओर से बातचीत की पेशकश की गई थी। हालांकि, तब पुतिन ने यह शर्त लगाई थी कि, अगर यूक्रेन के सैनिक हथियार डालते हैं तो वह बातचीत के लिए तैयार है। तब भी जेलेंस्की ने आत्मसमर्पण से इंकार कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखार्किव शहर में दाखिल हुई रूसी सेना, यूक्रेन ने चेचेन स्पेशल फोर्स के टॉप कमांडर को मार गिराया
    Next Article यूक्रेन का दावा, रूस के 5300 सैनिक मारे
    azad sipahi desk

      Related Posts

      आजाद सिपाही की खबर का असर: प्रशासन ने शुरू कराया कोरवा समुदाय की बच्ची का इलाज

      September 17, 2025

      गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की धमकी

      September 17, 2025

      ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई

      September 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही की खबर का असर: प्रशासन ने शुरू कराया कोरवा समुदाय की बच्ची का इलाज
      • राम का आदर्श, कृष्ण की नीति, शिव का विषपान, बुद्ध की करुणा, महावीर के तप का समागम हैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी
      • पीएम के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत, बाबूलाल मरांडी ने बिरसा समाधि स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान
      • गैंगस्टर प्रिंस खान ने रांची के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर हत्या की धमकी
      • तिलासन रायबाड़ी की 224 साल पुरानी दुर्गा पूजा परंपरा पर संकट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version