कीव। रूस-यूक्रेन के छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। रात नौ बजे के बाद से यहां दो धमाके हुए हैं। इस बीच खबर है कि रूस ने कीव के पास स्थित रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर एयरस्ट्राइक कर दी है। हालांकि, अभी तक यहां से रिसाव की कोई खबर नहीं है।रूसी हमलों में अब तक 64 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। उधर, रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी ने रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है।
सोमवार को रूसी मुद्रा बाजार में हो सकती है भारी गिरावट
यूक्रेन में जंग छेड़ चुके रूस को कई आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच रूसी सेंट्रल बैंक के पूर्व शीर्ष अधिकारी ने आशंका जताई है कि, सोमवार तक रूसी मुद्रा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
BREAKING: Oil depot on fire after missile strike near Kyiv pic.twitter.com/TQkz7s8xiq
— BNO News (@BNONews) February 26, 2022