Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में सात मार्च से खुलेंगे सभी स्कूल, रात आठ बजे के बाद भी खुली रहेंगी दुकानें
    Breaking News

    झारखंड में सात मार्च से खुलेंगे सभी स्कूल, रात आठ बजे के बाद भी खुली रहेंगी दुकानें

    adminBy adminFebruary 25, 2022Updated:February 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड में कोरोना की कम होती रफ्तार के बीच हेमंत सरकार ने राज्यवासियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में कोरोना के मद्देनजर प्रतिबंध एवं छूट के संदर्भ में आयोजित झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई। आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में कई छूट दी है। इसके तहत सात मार्च से राज्य के सात जिलों में बंद स्कूल भी अब खुलेंगे। रात आठ बजे के बाद भी दुकानें खुली रहेंगी। पार्क, पर्यटन स्थल और स्वीमिंग पूल भी खुलेंगे।

    उल्लेखनीय है कि पिछले आपदा प्रबंधन की बैठक में राज्य के सात जिलों को छोड़ अन्य जिलों के सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति दी थी। सात जिलों रांची समेत पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, चतरा, देवघर, सरायकेला और सिमडेगा में नौवीं से नीचे के बच्चों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं मिली थी। अब सरकार ने इन जिलों में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने पर इन जिलों में भी स्कूलों को खोलने का निर्णय किया है। इस तरह से करीब 23 माह बाद इन सात जिलों के बच्चे भी अब पहले की भांति स्कूल जा पायेंगे।

    सरकार ने अन्य चीजों पर दी छूट

    आपदा प्रबंधन की शुक्रवार को हुई बैठक में राज्य के बंद पड़े सभी स्कूलों को खोलने के निर्णय के अलावा रात आठ बजे के बाद भी दुकानों को खोलने का निर्णय किया है। इसके अलावा पार्क, पर्यटन स्थल और स्वीमिंग पूल भी खोले जायेंगे। वहीं, शादी समारोह और अन्य किसी कार्यक्रम में अब 200 की जगह 500 लोग एकत्रित हो सकते हैं। साथ ही रेस्टोरेंट, बार, सिनेमाघर अपनी पूरे क्षमता के साथ संचालित होंगे। हालांकि, मेला, जुलूस और प्रदर्शनी पर पाबंदी पूर्व की भांति जारी रहेगी। भारत सरकार के आदेश के आलोक में सार्वजनिक स्थल पर मास्क पहनना अनिवार्य है। सार्वजनिक स्थल पर दो गज की दूरी (सामाजिक दूरी) का अनुपालन किया जाए।

    आपदा प्रबंधन की बैठक में इनमें मिली छूट

    – रात आठ बजे के भी दुकानें खुलेंगी।

    – सात जिलों में बंद स्कूल भी अब 7 मार्च से खुलेंगी। परीक्षा भी ऑफलाइन होगी।

    – पार्क, पर्यटन स्थल और स्वीमिंग पूल भी खुलेंगे।

    – रेस्टोरेंट, बार और सिनेमाघर भी अपनी क्षमता के साथ खुलेंगे।

    – शादी समारोह समेत अन्य कार्यक्रम में 500 लोग एकत्रित हो सकेंगे।

    – मेला, जुलूस और प्रदर्शनी पर पूर्व की भांति रोक रहेगी।

    -रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला और बोकारो में कक्षा 1-8 के लिये 31 मार्च तक ऑफलाइन परीक्षा प्रतिबंधित रहेगी।

    -विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेगी। विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी।

    – सभी के लिए स्विमिंग पूल और स्टेडियम खोलने की अनुमति दी गयी।

    -दर्शकों की उपस्थिति में खेलकूद आयोजित करने की अनुमति सम्बंधित उपायुक्त द्वारा दी जाएगी।

    -बंद जगह में 500 से अधिक व्यक्ति या जगह की 50 प्रतिशत क्षमता, जो कम हो, का एकत्रित होना प्रतिबंधित होगा।

    – सभी सरकारी और निजी कार्यालय में शत प्रतिशत कर्मी की उपस्थिति की अनुमति दी गयी।

    -आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे।

    hemant soren jharkhand latest news jharkhand lockdown jharkhand top news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाकपा माओवादी के 25 लाख के इनामी विमल यादव ने किया सरेंडर
    Next Article बजट सत्र के पूर्व स्पीकर से मिले मुख्यमंत्री
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version