Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रवासियों पर दिए बयान को सीएम चन्नी ने लिया वापस
    Breaking News

    प्रवासियों पर दिए बयान को सीएम चन्नी ने लिया वापस

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोले पंजाबियों व प्रवासियों में नाखून-मांस का रिश्ता

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रवासियों के संबंध में दिए गए बयान को वापस लेते हुए कहा है कि पंजाब के विकास में प्रवासियों का योगदान अहम है। इसे किसी भी सूरत में नकारा नहीं जा सकता है। चन्नी ने कहा कि विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में यूपी व बिहार से आए हुए लोगों को भईया कहकर संबोधित किया था। इसके बाद विपक्षी दल लगातार उन्हें घेर रहे हैं।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी गुरुवार को पंजाब दौरे के दौरान इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। मोदी के अबोहर में भाषण के बाद चन्नी ने एक वीडियो जारी करके कहा कि प्रवासियों तथा पंजाबियों के बीच नाखून व मांस का रिश्ता है। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

    चन्नी ने कहा कि पंजाब के उद्योग पूरी तरह से प्रवासियों पर निर्भर हैं। वह पंजाब को आर्थिक रूप से मजबूत करने में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। चन्नी ने कहा कि उन्होंने यह बयान आम आदमी पार्टी नेता दुर्गेश पाठक, संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल के संदर्भ में दिया था। इस बयान से पंजाब में पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोगों का कोई संबंध नहीं है। चन्नी ने कहा कि पंजाब पर जितना हक पंजाबियों का है उतना ही हक प्रवासियों का भी है। पंजाब के लोग भी अपने कामकाज के सिलिसिले में दूसरे राज्यों तथा विदेशों में जाते हैं। वहां जाकर पंजाबी भी प्रवासी कहलाते हैं।

    Congress Party Hindi news Latest News national news priyanka gandhi punjab cm punjab election
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी में माफिया व बाहुबली नहीं अब केवल बजरंगबली हैंः अमित शाह
    Next Article झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
    azad sipahi

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025

      झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version