Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के पलामू हिंसा मामले में 13 गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा 19 फरवरी तक ठप
    Jharkhand Top News

    झारखंड के पलामू हिंसा मामले में 13 गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा 19 फरवरी तक ठप

    adminBy adminFebruary 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के पलामू जिले के पांकी में महाशिवरात्रि पर तोरणद्वार निर्माण को लेकर हुई हिंसा मामले में गुरुवार को पुलिस ने दोनों समुदायों के 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में 100 नामजद समेत 1000 से अधिक अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है। इंटरनेट सेवा 19 फरवरी तक ठप रहेगी। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है।
    पांकी हिंसा मामले को लेकर पलामू जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च में डीसी ए दोड्डे, एसपी चंदन सिन्हा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च घटनास्थल से लेकर पांकी के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान लाउडस्पीकर से शांति बनाए रखने की अपील की गई।
    फ्लैग मार्च निकालने से पहले डीसी ए दोड्डे और एसपी चंदन सिन्हा ने पांकी थाना में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुखिया पति समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी उपद्रवियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में 100 नामजद समेत 1000 से अधिक अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। डीसी की अनुशंसा पर पूरे पलामू में इंटरनेट सेवा को 19 फरवरी सुबह 10 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। डीसी ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसपी ने कहा कि उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।
    अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की आईटी सेल की सोशल मीडिया पर पैनी नजर है। सोशल मीडिया पर किसी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट होने पर कठोर करवाई करने की बात कही गई है। सिर्फ पलामू ही नहीं, झारखंड के अन्य इलाके के सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है। आईजी, डीसी, एसपी समेत जिले के सभी वरीय पदाधिकारी लगातार पांकी में कैंप किए हुए हैं। पूरा पांकी इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है। आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मुख्य सड़क से लेकर ग्रामीण इलाके तक लगातार पुलिस गश्त कर रही है।
    उल्लेखनीय है कि पलामू जिले के पांकी मुख्यालय में दो समुदायों के बीच 15 फरवरी को झड़प हो गयी थी। विवाद के बाद मारपीट हुई और दोनों तरफ से पत्थरबाजी की गई। सड़क पर काफी मात्रा में पत्थर बिखरा हुआ था। इस घटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार टूटी सहित कई लोग घायल हो गये। इसमें आईआरबी के जवान और पुलिसकर्मी भी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऋषिकेश एम्स में ड्रोन का सफल परीक्षण, टीबी की दवा लेकर 30 मिनट में 40 किमी की दूरी की तय
    Next Article पानी की कमी को लेकर दुनिया भारत की तरफ देख रही, अब हमें सोचना होगा : प्रधानमंत्री
    admin

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version