Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इंटरनेट सेवा से वंचित हैं झारखंड के 1367 गांव
    Breaking News

    इंटरनेट सेवा से वंचित हैं झारखंड के 1367 गांव

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 11, 2023Updated:February 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भारत के 29 राज्यों के 238 शहरों में 5जी की सेवा शुरू हो गई है, जिसमें झारखंड से रांची, जमशेदपुर और धनबाद शहर शामिल हैं। शेष अन्य क्षेत्रों में भी 5जी की सेवाएं चालू करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। यह जानकारी केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवु सिंह चौहान ने शनिवार को लोकसभा में दी।

    संसद के बजट सत्र के दौरान रांची के सांसद संजय सेठ ने यह पूछा था कि देश के किन शहरों में 5जी की सेवाएं शुरू की गई हैं। झारखंड में 5जी की सेवाएं कब तक शुरू होंगी? सांसद ने यह भी जानकारी मांगी थी कि इंटरनेट सेवाओं से झारखंड में वंचित गांवों की संख्या क्या है और यहां कब तक इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाएगी।

    इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि झारखंड के 1367 गांव में 4जी की सेवाएं आरंभ नहीं हो पाई है। विशेष परियोजना के तहत इन सभी गांव को 4जी की सेवाओं से जोड़ने के लिए काम चल रहा है। बीएसएनएल द्वारा वित्त पोषण सार्वभौमिक सेवा दायित्व निधि के तहत यह परियोजना संचालित की जा रही है।

    केंद्रीय मंत्री ने सांसद को बताया कि झारखंड के जिन जिलों के गांव इंटरनेट से अछूते हैं, उसमें सबसे अधिक गांव पूर्वी सिंहभूम के हैं। यहां के 279 गांव इंटरनेट से अछूते हैं। चतरा के 155 गांव में इंटरनेट नहीं पहुंच पाया है। पलामू के 129 गांव तक इंटरनेट की कनेक्टिविटी नहीं मिली। रांची में सिर्फ चार गांव इंटरनेट से अछूते हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारतीय संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल को यह कार्य दिया गया है। बहुत जल्दी इन क्षेत्रों में इंटरनेट की सेवा बहाल कर दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमांडर में दिनदहाड़े हथियार के बल पर सर्राफा दुकान में लूट
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version