भागलपुर। भागलपुर के धोबी गंगा घाट से मिला एक तैरता पत्थर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि खंजरपुर निवासी विजय कुमार पासवान के आठ वर्षीय पुत्र ब्रिगेडियर पासवान गाय का चारा लाने के लिए दियारा जा रहे थे। इसी दौरान उसने धोबी घाट के समीप तैरते हुए एक पत्थर को देखा। फिर बच्चा पत्थर के करीब गया और पत्थर को जैसे उठाया तो वह पत्थर बहुत हल्का था। जिसमें श्री राम लिखा हुआ था। श्री राम लिखा हुआ पत्थर को लेकर ब्रिगेडियर पासवान घर पहुंचा। जहां पर पत्थर को देखने के लिए आसपास के लोग ब्रिगेडियर के घर पर पहुंच गए। पत्थर को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

बताया यह भी जाता है कि पत्थर बहुत पुराना है। विज्ञान के मुताबिक यह एक स्पंज के समान बहुत अधिक छिद्रोँ वाला खुरदरा पत्थर होता है। इसमेँ हवा भरी रहती है। इसी कारण इसका घनत्व पानी से कम होता है और यह पानी पर तैरता है लेकिन सवाल यह उठता है कि उस पत्थर पर श्री राम लिखा हुआ है। उधर श्री राम लिखे हुए पत्थर के दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ है। कोई उसे प्रणाम कर रहे हैं तो कोई उसे हैरत भरी निगाहों से देख रहे हैं। किसी का कहना हो रहा है यह भगवान श्रीराम का चमत्कार है। हालांकि लोगों ने पत्थर पर लिखे श्रीराम को देखते हुए पत्थर की पूजा अर्चना करना भी शुरू कर दी है। धीरे-धीरे इस पत्थर की चर्चा पूरे क्षेत्र में इस कदर फैल गई है कि लोग इस अनोखे पत्थर को स्पर्श करने के लिए और एक दर्शन के लिए काफी उत्साहित है। भागलपुर में यह अनोखा पत्थर मिलने के बाद आसपास के लोगों में काफी खुशी देखी जा रही है। लोग इसे भगवान श्री राम का आशीर्वाद मान रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version