रांची। बिहार के मंत्री और जदयू के झारखंड प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौधरी का स्वागत किया। मौके पर चौधरी ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी पार्टियों को एकजुट होना पड़ेगा। इसके बाद ही भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता गंगा यमुना तहजीब को मानने वाले हैं। लेकिन भाजपा जनता के बीच बिखराव लाती है, ताकि चुनाव में लाभ उठाये। लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में जनता को बिखरने नहीं देंगे। इसको लेकर सभी पार्टियां मिलकर तैयारी कर रहे हैं।
चौधरी ने कहा कि झारखंड में जो सरकार चल रही है, उस सरकार में हमारी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं है। लेकिन इस राज्य के बेहतर भविष्य को देखते हुए जदयू ने रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार बजरंग महतो को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान जदयू नेताओं के साथ बैठक करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श करेंगे।
उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी रांची पहुंचेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जदयू से इस्तीफा देते हैं तो यह उनका व्यक्तिगत विचार है। उपेंद्र कुशवाहा भारत सरकार में मंत्री रह चुके हैं और देश के बड़े नेताओं में एक हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुशवाहा को तीन बार पार्टी में आने का मौका दिया और सम्मानित पद भी दिया। लेकिन उपेंद्र कुशवाहा कुछ और ही चाहते थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



