नवादा। भाजपा नेता, राज्यसभा सांसद एवं समारोह के संयोजक विवेक ठाकुर ने नवादा परिसदन में बुधवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 25 फरवरी 2023 दिन शनिवार को 12 बजे पटना के बापू सभागार में स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह सह किसान-मजदूर समागम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विवेक ठाकुर समागम की सफलता हेतु पूरे बिहार में जन-आमंत्रण यात्रा पर हैं। इसी क्रम में उन्होंने नवादा जिला में लोगों को खुला निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा बिहार के कोने-कोने से किसान भाइयों व मजदूर भाइयों को जोड़ने का संकल्प है।
भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती आधुनिक भारत के सबसे बड़े किसान नेता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी थे। यह सौभाग्य की बात है कि उनकी कर्मस्थली बिहार रही। भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि किसान-मजदूर की समस्या और संबंधित सभी विषयों पर आगामी 25 फरवरी को पटना के बापू सभागार में विशाल एकत्रीकरण के साथ अमित शाह स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित कर सीधा किसान संवाद करेंगे। उस दिन सभी मंचस्थ नेताओं को भेंट स्वरूप किसान का आभूषण हल दिया जाएगा।
इस दौरान अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष पो. विजय सिन्हा, वीरेंद्र सिंह,भाजपा नेता प्रमोद कुमार चुन्नू आदि उपस्थित थे। भाजपा के कद्दावर नेता प्रमोद कुमार चुन्नू के नेतृत्व में विवेक ठाकुर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया उन्होंने हर स्तर पर व्यापक मदद का भी आश्वासन दिया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



