Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अमित शाह का देवघर दौरा आज, नैनो खाद की रखेंगे आधारशिला
    Top Story

    अमित शाह का देवघर दौरा आज, नैनो खाद की रखेंगे आधारशिला

    adminBy adminFebruary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    देवघर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को देवघर आ रहे हैं। वह सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद संताल परगना को बड़ी सौगात देंगे। वह जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में इफको के नैनो खाद कारखाना की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद शाह विजय संकल्प रैली के माध्यम से संथाल में भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलायेंगे। देवघर प्रशासन ने इसके लिए सारी तैयारी पूरा कर ली है।

    11 बजे लैंड करेगा विमान:
    केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम से देवघर प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाह विशेष विमान से सुबह 11 बजे देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से सीधे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचेंगे। वह इफको के नैनो फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। शाम 3.15 से 4.45 बजे तक आरके मिशन विद्यापीठ के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

    देवघर पहुंचने लगे भाजपा कार्यकर्ता:
    केंद्रीय गृह मंत्री शाह के देवघर दौरे के मद्देनजर भाजपा नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। देवघर विधायक नारायण दास और सारठ विधायक रणधीर सिंह तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश , विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी , राज्यसभा सांसद आदित्य साहू से लेकर तमाम नेता देवघर पहुंच चुके हैं। शाह कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। मिशन 2024 के तहत झारखंड की सभी सीटों को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र देंगे और उत्साह बढ़ायेंगे।

    24 महीने में तैयार होगा प्लांट:
    इफको के एमडी यूएस अवस्थी ने बताया कि शिलान्यास के 24 माह के अंदर नैनो फर्टिलाइजर प्लांट बन कर तैयार हो जायेगा। इससे क्षेत्र के 150-200 बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्लांट के लिए इफको को 20 एकड़ जमीन मिल गयी है। यह कारखाना किसानों के लिए बड़ी सौगात है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘काशी शब्दोत्सव’ में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति, सिनेमा में आये बदलाव पर भी होगा मंथन
    Next Article ग्रामीण विकास और स्व-रोजगार सृजन है प्राथमिकता : हेमंत सोरेन
    admin

      Related Posts

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025

      श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version