Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»ममता पर हुए अन्याय के खिलाफ 27 फरवरी को जनता करेगी न्याय : अविनाश पांडे
    राजनीति

    ममता पर हुए अन्याय के खिलाफ 27 फरवरी को जनता करेगी न्याय : अविनाश पांडे

    adminBy adminFebruary 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस इस चुनाव को जीतने के लिए सारे इमोशनल कार्ड खेल चुकी है। जन आंदोलन में ममता देवी का दो बार जेल जाना हो या फिर उसके घर में बिलखते बच्चे की बात हो। लेकिन इनसब में कांग्रेस उन लोगों को भूल गई जिन्होंने अपनी जान आईपीएल गोलीकांड में गंवाई थी।

    सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और कई दिग्गज नेता रामगढ़ पहुंचे हुए थे। जिमखाना क्लब में जब मीडिया वालों ने उनसे सवाल किए तो जवाब में गोलमोल बातें ही सामने आई। अविनाश पांडे ने कहा कि ममता देवी को कोर्ट से उचित न्याय नहीं मिला। उनका छह महीने का दूधमुहा बच्चा बिलख रहा है। बच्चे के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी चुनावी सभा की। लेकिन जब अविनाश पांडे से यह सवाल किया गया कि आईपीएल गोली कांड में जिन लोगों की जान गई, उनको न्याय दिलाने के लिए महागठबंधन की झारखंड सरकार ने क्या किया? इस सवाल पर अविनाश पांडे को कोई जवाब नहीं सूझा। उन्होंने कहा कि इसके बारे में स्थानीय नेता ही विस्तार पूर्वक बता पाएंगे।

    अविनाश पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस चुनाव में कई मुद्दे हैं, जिसमें तीन सालों तक गठबंधन की सरकार के द्वारा किए गए काम और इस सरकार को हटाने के लिए विपक्षी पार्टियों द्वारा रची गई साजिश भी शामिल है। लेकिन इन सबसे इतर ममता देवी के साथ हुआ अन्याय सबसे बड़ा मुद्दा है। अविनाश पांडे ने कहा कि विपक्ष का आरोप लगा रहे हैं कि छोटे बच्चे का इस्तेमाल चुनाव में होना मानवाधिकार का हनन है। लेकिन वस्तु स्थिति यह है कि मां सलाखों के पीछे है और बच्चा पिता के साथ मौजूद है, जो हकीकत है वह जनता के सामने है। जनता इस वस्तुस्थिति को समझ रही है।

    कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने रामगढ़ के जिमखाना क्लब में बूथ और प्रखंड अध्यक्षों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सभी बूथों पर किस तरीके से मुस्तैदी से काम करना है, इस पर विचार किया गया। गोला, दुलमी, चितरपुर और रामगढ़ प्रखंड के अध्यक्षों ने जनता के बीच चलाए गए जनसंपर्क अभियान के बारे में भी पार्टी पदाधिकारियों को जानकारी दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपेन्द्र कुशवाहा के विद्रोह के साथ ही नीतीश कुमार के संन्यास लेने की उल्टी गिनती शुरू: सुशील मोदी
    Next Article छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अधिवेशन से पहले इडी का छापा
    admin

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version