Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»भाजपा कभी भी स्वीकार नहीं, आदिवासियों का हित केवल कांग्रेस के साथ : बंधु तिर्की
    राजनीति

    भाजपा कभी भी स्वीकार नहीं, आदिवासियों का हित केवल कांग्रेस के साथ : बंधु तिर्की

    adminBy adminFebruary 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लिया। रायपुर में आयोजित कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने केवल और केवल शब्दों के मायाजाल में आदिवासियों सहित सभी लोगों को फंसा रखा है। उन्हें आदिवासियों के हित का ध्यान नहीं है। न ही आदिवासियों के लिए उन्होंने कोई काम किया है। भाजपा की विचारधारा आदिवासियों को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है। भारत में अब तक आदिवासियों के उन्नयन और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास का ध्यान सिर्फ कांग्रेस ने ही रखा है। इस दौरान अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेताओं की भी उपस्थिति रही।

    पेसा, वनाधिकार कानून कांग्रेस की देन
    श्री तिर्की ने कहा कि कांग्रेस ने ही आदिवासियों के हित में पेसा कानून, जनजातियों के लिए उप योजना (ट्राइबल सब प्लान), वनाधिकार कानून आदि के साथ ही संविधान की पांचवीं और छठी अनुसूची के प्रावधान सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिये। लेकिन अपने आठ-नौ वर्षो के शासनकाल में भारतीय जनता पार्टी ने केवल और केवल शब्दों के भ्रमजाल में आदिवासियों के साथ ही सभी को भरमाया है। आदिवासी भोले-भाले होते हैं। वे इस तरीके के मकड़जाल में फंस जाते हैं, लेकिन अब आदिवासी हकीकत समझ रहे हैं।

    बने आदिवासी रेजिमेंट
    अधिवेशन में सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रारूप समिति में शामिल श्री तिर्की ने कहा कि देश में विभिन्न जातियों और समुदायों की तरह ही आदिवासियों के नाम पर भी आदिवासी रेजिमेंट का गठन किया जाना चाहिए। इससे देश का विशाल जनजातीय समुदाय भावनात्मक रूप से न केवल मजबूत होगा, बल्कि इससे झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों और आजादी के बाद विभिन्न युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान और योगदान करनेवाले आदिवासियों की ओर भी देश का ध्यान जायेगा। वह गौरवान्वित हो सकेगा।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि
    Next Article झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से
    admin

      Related Posts

      गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

      August 5, 2025

      नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर

      August 5, 2025

      “जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं”, पिता की याद में हेमंत सोरेन ने शेयर की भावुक पोस्ट

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      • टेक्सास के 50 से ज्यादा डेमोक्रेट्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
      • राजतंत्र समर्थित आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाई जेल से रिहा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version