Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, अब पहले देनी होगी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा
    Breaking News

    सेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, अब पहले देनी होगी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पहला ऑनलाइन सीईई अप्रैल, 2023 में होगा, तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया
    – ऑनलाइन पंजीकरण फरवरी के मध्य में शुरू होंगे और एक महीने तक खुले रहेंगे

    नई दिल्ली। भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब सभी उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) देना होगा। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के लिए शारीरिक फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होगा। पहला ऑनलाइन सीईई अप्रैल, 2023 में होगा, जिसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सीईई में ऑनलाइन पंजीकरण फरवरी के मध्य में शुरू होंगे और एक महीने तक खुले रहेंगे।

    भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर के रूप में भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए प्रक्रिया में बड़े बदलाव किये जाने की घोषणा की है। उम्मीदवारों को अब पहले एक ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) में शामिल होना होगा, उसके बाद फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होंगे। सेना ने इस बारे में विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किए हैं और इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना फरवरी के मध्य के आसपास जारी होने की उम्मीद है। सेना ने यह फैसला पहले बैच की भर्ती रैलियों के दौरान देखी गई भीड़ को कम करके उन्हें अधिक प्रबंधनीय और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए लिया है।

    इससे पहले, अग्निवीरों के लिए भर्ती प्रक्रिया शारीरिक फिटनेस परीक्षण से शुरू होती थी और उसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण होता था। योग्य उम्मीदवारों को तब एक सामान्य प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने के बाद अंतिम योग्यता सूची के आधार पर प्रशिक्षण के लिए चुना जाता था। पहले की प्रक्रिया में देश भर में 200 से अधिक स्क्रीनिंग केंद्रों पर लाखों उम्मीदवारों के शामिल होने पर बड़ी प्रशासनिक लागत शामिल थी। सेना के सूत्रों ने बताया कि शारीरिक और मेडिकल टेस्ट के लिए भर्ती रैलियों के आयोजन में आने वाली लागत को कम करने के लिए चयन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किये जाने से केवल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही शारीरिक और चिकित्सा परीक्षा देंगे।

    नई प्रक्रिया के तहत लगभग 40 हजार अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी, जो 2023-24 के अगले बैच में शामिल होने के इच्छुक हैं। पहला ऑनलाइन सीईई संभवत: अप्रैल में देशभर के करीब 200 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इससे स्क्रीनिंग प्रक्रिया को आसान बनाने और इसमें शामिल लॉजिस्टिक्स में भी मदद मिलेगी। इसके लिए ‘ट्रांसफॉर्मेशनल चेंजेज इन रिक्रूटमेंट इन इंडियन आर्मी’ शीर्षक से प्रकाशित विज्ञापनों में भर्ती प्रक्रिया के लिए तीन चरणों वाली नई कार्यप्रणाली की सूची दी गई है। इसके लिए अधिसूचना फरवरी मध्य के आसपास जारी होने की उम्मीद है। पहले ऑनलाइन सीईई के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में मैगा रैली के साथ दस मई को समाप्त होगी मुख्यमंत्री की खतियानी जोहार यात्रा
    Next Article झारखंड की हेमंत सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार : अमित शाह
    azad sipahi

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज

      August 5, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी आज एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

      August 5, 2025

      राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी

      August 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version