Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड की हेमंत सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार : अमित शाह
    Breaking News

    झारखंड की हेमंत सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार : अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 5, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अमित शाह ने सपत्नीक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
    जसीडीह में नैनो यूरिया खाद कारखाना का किया शिलान्यास
    कहा, विकास चाहिए तो 2024 में कमल खिलाएं

    देवघर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देवघर के जसीडीह के इफको ग्राउंड में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार में राज्य में लूट मची है। शाह ने लोगों से हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि विकास चाहिए तो 2024 में कमल खिलाएं। इस बार लोकसभा के चुनाव में सभी सीट भाजपा की झोली में लाने का संकल्प लें। कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाते हुए अमित शाह ने कहा कि यह संथाल की भूमि आजादी का इतिहास लिखने वाली धरती है। बाबा भोलेनाथ की धरती है। देवघर की इस भूमि के कंकर-कंकर में शंकर का वास है। जय जोहार। शाह ने कहा कि विश्व में सबसे पहले तरल नैनो यूरिया बनाकर इफको ने एक बहुत बड़ा काम किया है। देवघर की इस पवित्र भूमि पर बना ये कारखाना पूरे संथाल परगना का विकास सुनिश्चित करेगा।

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत में अगर कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है तो वो झारखंड में है। कोई मंत्री-मुख्यमंत्री बनता है, तो हाथ से करप्शन करता है लेकिन यहां तो ट्रैक्टर और रेलवे के वैगन से भ्रष्टाचार करना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने हेमंत सोरेन पर हमला बोला कि आपकी सरकार ने संथाल परगना में विकास का कोई काम नहीं किया। केवल जनता को मूर्ख बनाने का काम किया। जनता अब आपको जान चुकी है। जनता आपसे हिसाब मांगती है। आदिवासी बेटियों की हत्या का जवाब आपसे मांगा जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि कोरोना में हमने तय किया था कि सरकार किसी भी घर का चूल्हा बंद नहीं होने देगी। हमने ढाई साल तक प्रति व्यक्ति-प्रति माह पांच किलो अनाज मुफ्त पहुंचाया है। अब एक और साल तक हम गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाएंगे। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के हित को हमेशा वरीयता दी है। आजादी के बाद पहली बार एक गरीब आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी है। यह हर गरीब का सम्मान है। हर आदिवासी का सम्मान है।

    अमित शाह ने कहा कि चुनाव आ रहे हैं। अब जनता खुद हिसाब कर देगी। झारखंड में आदिवासी बेटियों की निर्मम हत्या हो रही है और यहां सत्ता में बैठे लोग ‘वोट बैंक’ की राजनीति कर रहे हैं। वोट बैंक की लालच में झारखंड में घुसपैठियों को प्रश्रय दिया जा रहा है। ये घुसपैठिये आदिवासियों की जमीन हथिया रहे हैं। यहां की बच्चियों पर अत्याचार कर रहे हैं और हेमंत बाबू मुस्कुराते हुए यह सब देख रहे हैं। संथाल परगना क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है।

    इससे पूर्व अमित शाह ने देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सपत्नीक षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। मंदिर के पुरोहितों ने बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करवायी। इस मौके पर झारखंड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने उन्हें मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

    अमित शाह बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मैहर गार्डेन पहुंचे। वहां भोजन करने के बाद जसीडीह स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के इफको ग्राउंड पहुंचे। यहां इफको नैनो यूरिया (तरल) खाद संयंत्र का शिलान्यास किया। इस संयंत्र में तरल खाद का निर्माण होगा। बताया गया है कि आधा लीटर का यह लिक्विड खाद 45 किलो के खाद के बोरे को रिप्लेस करेगा।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पूर्वाह्न 11:45 बजे विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट उतरे। एयरपोर्ट पर राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, देवघर के विधायक नारायण दास, संथाल परगना के उप महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट एवं वरीय जनप्रतिनिधियों ने भी अमित शाह का स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव, अब पहले देनी होगी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा
    Next Article राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने रविदास जयंती पर देशवासियों से की समरस जीवन जीने की अपील
    azad sipahi

      Related Posts

      सावन से पहले पहाड़ी बाबा मंदिर में हाई अलर्ट, उपायुक्त ने सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

      July 19, 2026

      झारखंड में 3.91 लाख लोग रोजगार की तलाश में, पलामू में सर्वाधिक 44 हजार बेरोजगार

      July 19, 2026

      दुमका में खाकी का रौब झाड़कर वसूली करने आए दो फर्जी पुलिसवाले गिरफ्तार

      July 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सोनम वांगचुक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना गलत नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट
      • मप्र के पन्ना में ‘चिता आंदोलन’ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 300 आंदोलनकारी हिरासत में
      • 7 दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं राष्ट्रपति मुर्मु; मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया के साथ मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते
      • सावन से पहले पहाड़ी बाबा मंदिर में हाई अलर्ट, उपायुक्त ने सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा
      • झारखंड में 3.91 लाख लोग रोजगार की तलाश में, पलामू में सर्वाधिक 44 हजार बेरोजगार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version