रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत जोड़ो और हाथ जोड़ो यात्रा करने झारखंड आये हैं लेकिन भारत की सम्प्रभुता को संकट में डालने वाली पार्टी कांग्रेस को भारत जोड़ने की बात शोभा नहीं देती है। इस पार्टी के डीएनए में तो भारत को तोड़ने की नीति है। दीपक प्रकाश भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में भारत विरोधी पादरी जॉर्ज पुन्नैया, तमिलनाडु को अलग देश बनाने की मांग करने वाला उदय कुमार और पीओके का समर्थन करने वाला कमल हसन शामिल होते हैं और कांग्रेस इस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा का नाम दे रही है।

प्रकाश ने सवालिए लहजे में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने कार्यक्रम की शुरुआत साहेबगंज से क्यों रखा। क्योंकि, साहेबगंज में सबसे ज्यादा बांग्लादेशी घुसपैठियों निवास करते है। उन्होंने कहा कि जब सिविल सोसाइटी ने घुसपैठियों को भगाने की बात की तो यही कांग्रेस और झामुमो की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि हमारी सरकार प्रवासी भगाने का काम नही करेगी।

प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक एवं प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version