Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले धन सिंह रावत,चार धाम बजट की मांग की
    राजनीति

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले धन सिंह रावत,चार धाम बजट की मांग की

    ऊधमसिंह नगर में एम्स सेटेलाइट सेंटर के उद्घाटन को किया आमंत्रित
    adminBy adminFebruary 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। प्रदेश के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया से मुलाकात कर आगामी चार धाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये अतिरिक्त धनराशि की मांग की।

    प्रदेश के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा मार्गों पर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोलने का निर्णय लिया है, ताकि गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब और मानसरोवर यात्राओं पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड में प्रत्येक वर्ष लाखों लोग चार धाम यात्रा पर आते हैं। इस दौरान तीर्थ यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से सरकार ने चार धाम यात्रा मार्गाें पर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोलने का फैसला लिया है,जिन में तीर्थ यात्रियों के लिये अति आधुनिक आईसीयू बेड,आक्सीजन बेड के साथ ही कार्डिक, न्यूरो,नेफ्रो आदि तमाम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इन योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिये केन्द्र सरकार से अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई है।

    मंत्री रावत ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से शीघ्र ही उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में प्रस्तावित एम्स सेटेलाइट सेंटर का उद्घाटन करने का आग्रह किया है,जिस पर उन्होंने अपनी सहमति जताते हुए चार धाम यात्रा के लिए अतिरिक्त पैकेज स्वीकृत करने और एम्स सेटेलाइट सेंटर के उद्घाटन समारोह में आने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोली भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकचहरी मार्केट के दुकानदारों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, सरकार की याचिका खारिज
    Next Article रांची प्रेस क्लब क्रिकेट टूनार्मेंट के उद्घाटन मैच में स्वर्णरेखा टीम की 101 रनों से धमाकेदार जीत
    admin

      Related Posts

      मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग

      August 7, 2025

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025

      प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राहुल गांधी ने चुनावों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और नतीजों में हेरफेर का लगाया आरोप
      • मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग
      • नेमरा की क्रांतिकारी भूमि दादाजी और बाबा के अथाह संघर्ष की है गवाह : हेमंत सोरेन
      • रांची सहित कोलकाता और मुंबई के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जीएसटी घोटाला मामला
      • युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version