Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»हेमंत सोरेन ने किए दर्जनों वादे, तीन सालों में एक भी नहीं हुए पूरे : बाबूलाल मरांडी
    राजनीति

    हेमंत सोरेन ने किए दर्जनों वादे, तीन सालों में एक भी नहीं हुए पूरे : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminFebruary 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी के पक्ष में प्रचार करने आए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2019 में दर्जनों वादे हेमंत सोरेन ने किए थे। उन्हें मुख्यमंत्री बने हुए तीन वर्ष से ज्यादा हो गए। लेकिन एक भी वादे पूरे नहीं हुए हैं। मंगलवार को गोला प्रखंड क्षेत्र में उन्होंने तीन अलग-अलग स्थानों पर चुनावी जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नियोजन नीति और योजना के कारण बेरोजगारों की झड़ी लगी हुई है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का आलम फैला हुआ है। गोला, संग्रामपुर एवं बंदा गांव में चुनावी सभा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। नौकरी नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी। लेकिन युवाओं को कुछ नहीं मिला। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड में बालू पर भी लूट मची हुई है। सरकार आम नागरिकों को जरूरत का यह सामान भी नहीं दे सकती। सरकार के पास कोई नीति सिद्धांत की बात नहीं है। यहां भ्रष्टाचार और लूट ही एकमात्र सिद्धांत बनकर रह गया है। हेमंत सरकार ने स्थानीय नीति के मुद्दे पर भी आम जनता को उलझा कर रख दिया है। राशन कार्डधारियों को पांच माह से राशन नहीं मिल रहा है। अपराध चरम पर है और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हो गयी है।

    विकास की गति को बढ़ाना है तो आजसू को दे वोट : लंबोदर महतो
    चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गोमिया विधायक हैं लंबोदर महतो ने कहा कि विकास की गति को बढ़ाने के लिए आजसू को ही वोट करना है। उन्होंने कहा कि जब चंद्र प्रकाश चौधरी इस क्षेत्र से विधायक थे तो यह जिला पूरे झारखंड में विकास के नाम पर अव्वल था। लेकिन अब यह फिसड्डी हो गया है। मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, राजू चतुवेर्दी, कुलदीप साव, जितेंद्र साहू सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोजनाओं की धीमी गति रहे तो सरकारी कर्मियों को बैठाकर वेतन देना मुनासिब नहीं : मुख्यमंत्री
    Next Article पंजाब : राज्यपाल व मुख्यमंत्री के ‘पत्र वार’ से गरमाई राजनीति
    admin

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version