Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भूकंप से फिर कांपा तुर्किये, सीरिया में दहशत, अब तक 4,300 से ज्यादा लोगों की मौत
    Top Story

    भूकंप से फिर कांपा तुर्किये, सीरिया में दहशत, अब तक 4,300 से ज्यादा लोगों की मौत

    adminBy adminFebruary 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मलबे में हो रही जिंदगी की तलाश, भारत ने मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम, दवाएं, चिकित्सा उपकरण भेजे

    अंकारा/दमिश्क/नई दिल्ली। तुर्किये और सीरिया में भूकंप की विनााशलीला के बीच मंगलवार सुबह मध्य तुर्किये की धरती फिर ताजा भूकंप के झटकों से हिल गई। इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। तुर्किये और सीरिया में मलबे से अब तक 4,300 से ज्यादा शव निकाले जा चुके हैं। सोमवार सुबह से युद्धस्तर पर राहत और बचाव काम जारी है। भारत ने तुर्किये को मानवीय और चिकित्सा सहायता भेजी है। मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

    यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को भूकंप का झटका सुबह करीब पौने नौ बजे दर्ज किया गया। भू-गर्भ वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों के बाद अब तक तुर्किये और सीरिया के सीमाई इलाके में अब तक करीब 100 भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    इस विनाशकारी भूकंप पर डब्लूएचओ के वरिष्ठ अधिकारियों का अनुमान है कि तुर्किये और सीरिया में 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। तुर्किये में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी की वजह से राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है। तुर्किये और सीरिया में हजारों इमारतें जमींदोज हो गई हैं। तुर्किये में वर्ष 1939 में 7.8 की तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 32 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। इस भयानक प्राकृतिक आपदा पर तुर्किये में सोमवार से 7 दिन तक के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। सीरिया ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहायता की अपील की है।

    इस बीच भारत ने तुर्किये की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम को भेजा है। गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से यह टीम रवाना हुई। टीम में एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपक तलवार समेत 47 अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा स्वान भी शामिल हैं। भारत ने पैरामेडिकल स्टाफ और मेडिकल उपकरण भी भेजे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका के बाद अब कोलंबिया में दिखा संदिग्ध गुब्बारा
    Next Article भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 11 फरवरी को बस्तर आएंगे
    admin

      Related Posts

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025

      राहुल गांधी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 26 जून को चाईबासा कोर्ट में पेश होने का आदेश

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version