Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद दुबई में निधन
    विदेश

    पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद दुबई में निधन

    adminBy adminFebruary 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद/नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल (रिटायर्ड) परवेज मुशर्रफ का लंबी बीमारी के बाद रविवार को दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। यहां के दो प्रमुख समाचार संचार माध्यम जियो न्यूज और डॉन ने उनके निधन की सूचना प्रसारित की है।पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो न्यूज ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से प्रसारित सूचना में कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का रविवार को दुबई के एक अस्पताल में 79 साल की आयु में निधन हो गया। परवेज मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त, 1943 को भारत की राजधानी दिल्ली के दरियागंज में हुआ था। भारत के विभाजन के बाद उनका परिवार कराची जाकर बस गया। इसके बाद वह पाकिस्तान के राष्ट्रपति और सेना प्रमुख बने। 1999 में नवाज शरीफ की लोकतांत्रिक सरकार का तख्ता पलट कर पाकिस्तान की बागडोर संभाली और 20 जून, 2001 से 18 अगस्त 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। साल 2001 में अपने भारत दौरे के पहले दिन परवेज मुशर्रफ दरियागंज जाकर अपने उस मकान को देखने गए थे, जहां उनके बचपन के चार साल गुजरे थे।

    डॉन अखबार ने सूचना दी है कि मुशर्रफ के निधन पर इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने संवेदना व्यक्त की। सेना के मीडिया विंग ने कहा-‘अल्लाह दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोक संतप्त परिवार को शक्ति दे।’ पाकिस्तान के मीडिया के मुताबिक पूर्व सैन्य शासक मुशर्रफ की स्थिति पिछले साल जून से गंभीर थी। साल 2018 में सबसे पहले ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने घोषणा की थी कि वह दुर्लभ बीमारी एमाइलॉयडोसिस से पीड़ित हैं। हालांकि, पूर्व सैन्य शासक इलाज के लिए मार्च 2016 में ही मुल्क छोड़कर दुबई चले गए थे। उसके बाद से वह पाकिस्तान नहीं लौटे।

    साल 1999 में अप्रैल से जून तक भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध के लिए तत्कालीन सेनाध्यक्ष परवेज मुशर्रफ को ही जम्मेदार माना जाता है। अपने सेनाध्यक्ष के कार्यकाल में उन्होंने भारत को कई ऐसे जख्म दिए, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। हालांकि भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारते हुए रिश्तों को नए आयाम तक पहुंचाया, लेकिन उनकी यह पहल लंबे समय तक कायम नहीं रह पाई। माना जाता है कि परवेज मुशर्रफ ही वाजपेयी का साथ देने में पीछे हट गए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में बम विस्फोट से टीएमसी के नेता की मौत, 2 की हालत नाजुक
    Next Article प्रधानमंत्री 6 फरवरी को एचएएल की हेलीकॉप्टर फैक्टरी राष्ट्र को करेंगे समर्पित
    admin

      Related Posts

      100 दिन बाद एक्शन में पीएम बालेन्द्र शाह, निजी क्षेत्र से शुरू किया सीधा संवाद

      July 9, 2026

      भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी निवेश, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा के नए युग का आधार बनेगी : प्रधानमंत्री मोदी

      July 9, 2026

      बांग्लादेश में बारिश का कहर, मदरसे पर पहाड़ी का मलबा गिरा, 8 की मौत

      July 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सोनम वांगचुक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना गलत नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट
      • मप्र के पन्ना में ‘चिता आंदोलन’ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 300 आंदोलनकारी हिरासत में
      • 7 दिवसीय राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं राष्ट्रपति मुर्मु; मोल्दोवा, उत्तर मैसेडोनिया और रोमानिया के साथ मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते
      • सावन से पहले पहाड़ी बाबा मंदिर में हाई अलर्ट, उपायुक्त ने सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा
      • झारखंड में 3.91 लाख लोग रोजगार की तलाश में, पलामू में सर्वाधिक 44 हजार बेरोजगार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version