Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान में ईंधन संकट बढ़ा, पेट्रोल पंप खाली व गैस आपूर्ति भी ठप
    दुनिया

    पाकिस्तान में ईंधन संकट बढ़ा, पेट्रोल पंप खाली व गैस आपूर्ति भी ठप

    adminBy adminFebruary 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सामने चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। गंभीर राजनीतिक व आर्थिक संकट के बीच ईंधन संकट बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है। देश के बड़े हिस्से में पेट्रोल पंप खाली हो गए हैं और गैस की आपूर्ति भी ठप हो गयी है।

    पाकिस्तान के तमाम दूर-दराज इलाके ऐसे हैं, जहां एक महीने से अधिक समय से पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हुई है। सरकार तमाम बार कठोर कार्रवाई की बात करती है, किन्तु जमाखोरों पर इसका असर नहीं पड़ रहा है। इस कारण पेट्रोलियम पदार्थों के साथ गैस की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।

    पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने सभी तेल विपणन कंपनियों को मांग के जवाब में उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रहने, पंपों को खाली छोड़ने और चालकों को शहरी क्षेत्रों में गैस के लिए जाने के लिए मजबूर करने के लिए दोषी ठहराया है। पाकिस्तान सरकार ने इस आरोप से इनकार किया है। सरकार का कहना है कि कुछ गैस स्टेशन गैसोलीन के भंडारण में लगे हैं। गैसोलीन की कीमतों में अनुमानित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए ज्यादा कमाई की लालच में ये लोग नकली कमी दर्शा रहे हैं।

    इस बीच बताया गया है कि खराब अर्थव्यवस्था के कारण ईंधन की भारी कमी के बीच पंजाब के प्रमुख शहरों में कई पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं। लाहौर, गुजरांवाला और फैसलाबाद जैसे कुछ बड़े शहरों में स्थिति अत्यधिक संकटकारी बताई गयी है। इन इलाकों में तेल विपणन कंपनियों के दबाव के परिणामस्वरूप कई पेट्रोल पंप कथित तौर पर कई दिनों से खराब या बिना पेट्रोल की आपूर्ति पर चल रहे हैं।

    पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सूचना सचिव ख्वाजा आतिफ ने बताया कि लाहौर में कुल 450 पंपों में से लगभग 70 सूखे हैं। पेट्रोल की कमी के कारण जिन इलाकों में पंप बंद हैं, उनमें शाहदरा, वाघा, लिटन रोड और जैन मंदार शामिल हैं। पाकिस्तान के कई शहरों में पेट्रोल की आपूर्ति गंभीर रूप से सीमित है। अधिकांश गैस स्टेशन बंद हैं। कुछ खुले हैं, लेकिन वे थोड़ी मात्रा में ही गैसोलीन प्रदान करते हैं। इन गैस स्टेशनों पर कारों और बाइकों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी में 75 हजार करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज : मुकेश अंबानी
    Next Article बढ़ रहा है वंदे भारत ट्रेनों का क्रेज : प्रधानमंत्री मोदी
    admin

      Related Posts

      बलोचिस्तान में पुलिस अधिकारी के काफिले पर गोलीबारी

      November 16, 2025

      अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान

      November 13, 2025

      संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
      • एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
      • एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण
      • जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद
      • बंद मकान से तीन लाख नगद और जेवरात की हुई चोरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version