सहरसा। जिला कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन द्वारा पूर्णिया मे 25 फरवरी को प्रस्तावित सद्भावना रैली की सफलता के लिए मंगलवार को महागठबंधन के सभी दलों की बैठक राजद जिला अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में सभी घटक दल के जिला अध्यक्ष समेत सभी प्रकोष्ठ के प्रमुख और गणमान्य सम्मानित नेतागण ने भाग लिया।इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सद्भावना रैली के लिए जिलाध्यक्ष मो.ताहिर को संयोजक का दायित्व दिया गया। यह निर्णय हुआ कि सभी दलों के प्रखंड अध्यक्ष के साथ बैठक कर प्रत्येक घर से रैली के लिए अधिक से अधिक लोगो को ले जाया जाय।साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सभी महागठबंधन के दलों की एक समन्वय समिति बनाई जाए ताकि मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया जाय। जिसमे हजारों की संख्या में लोग भाग ले सके।
सभी ने सद्भावना रैली की तैयारी में जुट जाने एवं रैली को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रभारी जिला अध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मो नईमउद्दीन,गोविन्द दास तांती, भूपेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया,प्रदेश उपाध्यक्ष तनजीम अहमद,प्रदेश महासचिव अक्षय झा आदि उपस्थित थे।