Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»वोट बैंक की खातिर हेमंत सरकार अंधा हो गयी है : बाबूलाल मरांडी
    रांची

    वोट बैंक की खातिर हेमंत सरकार अंधा हो गयी है : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminFebruary 16, 2023Updated:February 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार वोट बैंक की खातिर जानबूझकर राज्य को सांप्रदायिक हिंसा में झोंक रही है। विधि व्यवस्था के सवालों को भी वोट बैंक तथा तुष्टिकरण के चश्मे से हेमंत सरकार देखती है। बाबूलाल मरांडी गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
    श्री मरांडी ने पलामू में दो समुदाय के बीच घटित हिंसात्मक घटना पर कहा कि पलामू की पांकी में जो घटना घटी है वह बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन पर उन्माद को बढ़ावा देने और तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पलामू का मामला सामान्य था। शिवरात्रि के मौके पर हमेशा हिन्दू समाज के श्रद्धालु शिव बारात निकालते है। इसी निमित रास्ते में तोरण द्वार लगाया जाता है। शिव बारातियों की स्वागत करने के लिए। पांकी में भी श्रद्धालु तोरण द्वार लगाने का काम कर रहे थे लेकिन एक समुदाय के लोगों ने उसका विरोध किया और तोरण द्वार लगाने नहीं दिया। यह घटना अचानक घटित नहीं हुई, बल्कि सिलसिलेवार और सुनियोजित तरीके से इस तरह की साम्प्रदायिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। सरकार साम्प्रदायिक घटनाओं में शामिल असामाजिक तत्वों को संरक्षण देती है। यह राज्य की विकास के लिए उचित नहीं है। राज्य ऐसे में अंधेरे गली में भटक जाएगा। श्री मरांडी ने कहा कि इस सरकार ने एक विशेष धर्म के लोगों को खुश करने के लिए दुर्गा पूजा में देवी दुर्गा की मूर्ति को छोटा करने का आदेश तक जारी कर दिया था। विधानसभा में नमाज कक्ष का आवंटन किया जाना। उर्दू विद्यालय घोषित करना तथा विद्यालय प्रार्थना की पद्धति को बदलना। ये सारी घटनाएं एक सुनियोजित तरीके से की जा रही है। राज्य सरकार खतरनाक खेल खेल रही है। उन्होंने देवघर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि देवघर में अनावश्यक तनाव पैदा किया जा रहा है। जानबूझकर सरकार सांप्रदायिक तनाव पैदा करने में लगी है। महाशिवरात्रि पर धारा 144 की बात बेतुकी है। सरकार पूरे राज्य को साम्प्रदायिक दंगे में धकेलने का काम कर रही है। मरांडी ने कहा कि आज एक समुदाय के लोगों के द्वारा दलितों और आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। जामताड़ा में दलित की जमीन पर कब्जा किया गया। पलामू में मदरसा की जमीन के नाम पर दलित परिवारों को उजाड़ा गया आज भी वे दलित परिवार थाना परिसर में रहने को बाध्य है। उन्होंने कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में बनी है तब से अपराधियों के मनोबल में वृद्धि हुई है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और सहायक प्रभारी तारिक इमरान मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा आदिवासियों के साथ कर रही छलावा: सुप्रियो भट्टाचार्य
    Next Article प्रधानमंत्री शुक्रवार को इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे
    admin

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version