Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कांग्रेस पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह, कहा- नरेन्द्र भाई ने आदिवासी की बेटी को बनाया राष्ट्रपति
    राज्य

    कांग्रेस पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह, कहा- नरेन्द्र भाई ने आदिवासी की बेटी को बनाया राष्ट्रपति

    adminBy adminFebruary 24, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सतना में कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल हुए केन्द्रीय गृह मंत्री
    – सीएम के साथ 50,699 लाख के कार्यों का शिलान्यास व 2,556 लाख के कार्यों का लोकार्पण

    सतना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के सतना जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को माता शबरी की जयंती पर आयोजित कोल जनजाति के महाकुंभ में शामिल हुए। इस असर पर उन्होंने केन्द्र की मोदी और मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में कभी जनजाति समाज से किसी को राष्ट्रपति नहीं बनाया, लेकिन नरेन्द्र भाई ने गरीब आदिवासी की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना कर जनजाति समाज का सम्मान बढ़ाया है।

    इससे पहले कोल जनजाति महाकुंभ में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया। समाज की 51 बेटियों ने गृह मंत्री को फूल देकर उनकी अगवानी की। अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप जलाकर महाकुंभ का शुभारंभ किया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से 50,699 लाख रुपये की लागत के 17 विकास कार्यों का शिलान्यास और 2,565 लाख रुपये लागत के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

    गृह मंत्री शाह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मां शबरी विश्व का कल्याण करने वाली मां हैं। मैं तीसरी बार मां शारदा की धरती पर आया हूं, जब भी आया, तब नई ऊर्जा लेकर गया हूं। आप भाग्यशाली हैं कि आप उनके सानिध्य में रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज की तारीफ की और उन्हें गरीबों के हितैषी और प्रदेश का लोकप्रिय मुख्यमंत्री कहा। उन्होंने कहा कि मैं शिवराज सिंह और भाजपा सरकार को धन्यवाद देता हूं, क्योंकि उन्होंने आपकी सारी जरूरतें पूरी की हैं। जब जबलपुर आया था, तब शिवराज ने 14 घोषणाएं की थीं। मुझे लगा था कि मेरी उपस्थिति में शिवराज जी घोषणाएं कर रहे हैं। यदि पूरी नहीं हुई तो आदिवासी भाई-बहन मुझे पकड़ेंगे। आज शिवराज ने उन्हें पूरा कर हिसाब दे दिया। यही भाजपा की विशेषता है।

    शाह ने कहा कि जब आपने 2014 में मोदी की सरकार पहली बार बनाई, तब मोदी जी ने कहा था कि ये सरकार आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार है। आज 9 साल बाद जब पीछे मुड़कर देखते हैं तो पता चलता है कि एक- एक बात को पूरा कर जमीन पर उतारने का काम किया गया है। मोदी सरकार ने देश में 10 करोड़ शौचालय बनवाए। सबसे अधिक शौचालय जनजाति भाइयों के घर में बने। मोदी जी ने कोरोना का टीका दिलाया और पूरे भारत को कोरोना से सुरक्षित किया। पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा करवाया। हर गरीब के घर में 5 किलो मुफ्त अनाज ढाई साल से दिया जा रहा है। देश के 80 करोड़ लोगों को राशन मिल रहा है।

    उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में थोड़े समय के लिए पंजे की सरकार आई थी, उसने जनजातियों के लिए बनाई योजनाओं को बंद कर दिया। लेकिन उनकी सरकार गिर गई तो शिवराज ने फिर योजनाएं शुरू की। मोदी और शिवराज के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनी और चल रही है। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष में चुनाव आने वाले हैं, फिर से भाजपा की सरकार बनाना है। कमल के निशान पर बटन दबाना और मोदी जी के हाथ मजबूत करना है।

    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इसलिए आए, क्योंकि आतंक, अन्याय और भ्रष्टाचार का अंत करना था। गरीबों को भोजन मिल जाए। गरीब का इलाज हो जाए, कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो जाए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अमित शाह ने नया भारत गढ़ दिया है। उन्होंने भगवान राम के भाई लक्ष्मण के साथ माता सबरी की कुटिया में पहुंचने और उनके जूठे बैर खाने का प्रसंग भी सुनाया। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन जब पैदल चलकर जनता तक पहुंचे तो समझो रामराज्य आ गया है।

    उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले 18 सितंबर को शाह जबलपुर आये थे, तब संकल्प लिया था कि जनजाति समाज का जीवन बदलेंगे। हमने 14 संकल्प लिए थे, उसी के तहत पेसा एक्ट लाए। हमें और संकल्प लेने हैं, ताकि जनजातियों का उत्थान हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि विन्ध्य में कोल राजा थे। रीवा जिले में कोलगढ़ी बनी है, लेकिन उसकी हालत जर्जर है। हम उसका जीर्णोद्धार कराएंगे। राजा नागर कोल की गढ़ी की मरम्मत कराएंगे, बाउंड्री बनाएंगे, पार्क बनाएंगे और मां शबरी की प्रतिमा स्थापित करेंगे। कोल समाज के इतिहास को दर्शाएंगे, अंतिम कोल राजा के तैल चित्र को भी वहां लगवाया जाएगा। सरकार इसमें साढ़े 3 करोड़ खर्च करेगी।

    उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कोल समाज के लोग भूमिहीन हैं। हम संकल्प करते हैं कि कोल समाज के हर भूमिहीन को रहने की जगह उपलब्ध कराएंगे। मैहर के शबरी आश्रम का लोकार्पण होगा और कोल समाज के देवी देवताओं के स्थानों का भी विकास होगा। समाज के बेटे बेटियों को व्यवसाय के लिए लोन देंगे, ब्याज की सब्सिडी सरकार देगी, गारंटी भी लेंगे। एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है, उसमें ये समाज पीछे न रह जाए, इसलिए हम रीवा में पीजी हॉस्टल और सतना में गर्ल्स होस्टल बनाएंगे। जिससे समाज के युवा वहां रहकर तैयारी कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के लिए वरदान हैं। भाजपा विकास यात्राएं निकाल रही है और कांग्रेस सिर्फ गाली देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो आपका साथ दे उसका साथ दीजिये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article कांग्रेस कार्य समिति का नहीं होगा चुनाव, अध्यक्ष को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार
    Next Article रूस का यूक्रेन पर हमला: एक साल में तीन लाख से अधिक मौतें, लाखों लापता, दर्जनों तबाह शहर
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version