Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उत्तराखंड : ऋषिकेश में जीयो टू 5जी सेवा का शहरी विकास मंत्री ने किया शुभारंभ
    देश

    उत्तराखंड : ऋषिकेश में जीयो टू 5जी सेवा का शहरी विकास मंत्री ने किया शुभारंभ

    adminBy adminFebruary 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -ऋषिकेश में होने वाले जी 20 सम्मेलन के मेहमानों को मिलेगा लाभ : प्रेमचंद
    ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के तहत जीयो टू 5जी से पूरे देश को जोड़े जाने की मुहिम के दौरान जहां देश भर में 250 शहरों को जोड़ा गया है वहीं इसी श्रृंखला में उत्तराखंड में सातवें शहर ऋषिकेश को जोड़े जाने के साथ अब तक देश के 257 शहर इस सेवा से जुड़ गए हैं। इससे उत्तराखंड में भी डिजिटल की शुरुआत हो चुकी है।

    यह जानकारी मंगलवार को ऋषिकेश की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट पर जीयो टू 5जी के उत्तराखंड प्रभारी गौरव आनंद की अध्यक्षता में उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल के जियो टू 5जी सेवा का शुभारंभ किए जाने के अवसर पर दी।

    डा.अग्रवाल ने कहा कि इस सेवा का लाभ ऋषिकेश में होने वाले जी 20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले विदेशी मेहमानों को मिलेगा। स्थानीय नागरिकों के साथ देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश तीर्थस्थल होने के साथ उत्तराखंड का मुख्य द्वार भी है जहां गंगा नदी का संगम है तो वहीं सिखों के प्रमुख धाम हेमकुंड साहिब का गुरुद्वारा भी है।

    मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के विजन पर कार्य करते हुए जियो देश में बहुत तेजी से अपनी टू5जी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीयो टू5जी लॉन्च के समय से ही जियो ने उत्तराखंड के विकास में अपनी अहम् भूमिका निभाई है। जियो का डेटा नेटवर्क आज उत्तराखंड के दूरस्त और दुर्गम क्षेत्रों में भी लोगों को जोड़े रखने में सहायक है।

    डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के चारों धाम सहित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में नेटवर्क पहुंचाने वाला जियो एकमात्र ऑपरेटर है। उन्होंने कहा कि पिछले साल चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले, जियो ने एक अत्यंत आवश्यक कार्य करते हुए, सोनप्रयाग से लेकर श्री केदारनाथ धाम तक के पैदल यात्रा मार्ग पर भी अपनी सेवाएं प्रारम्भ कर दी हैं, जिसका लाभ तीर्थ यात्रियों को मिला।

    उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा और ऋषिकेश में प्रस्तावित जीयो टू 5जी सेवा जी20 सम्मेलन को देखते हुए जीयो ने ऋषिकेश में अपनी टू 5जी सेवाओं की शुरुआत की है। इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु लाभान्वित होंगे और सम्मेलन में राज्य का डिजिटल देवभूमि के रूप में उचित प्रतिनिधित्व करने में सहयोग प्राप्त होगा।

    डॉ. अग्रवाल ने कहा कि जियो की हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी, स्टैंड-अलोन टू 5जी सेवाओं के तकनीकी लाभ ऋषिकेश के स्थानीय नागरिकों सहित पर्यटक, तीर्थ यात्री को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन, विनिर्माण, एसएमई, ई-शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और आईटी के क्षेत्रों में विकास के नए अवसर खुलेंगे।

    इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष ऋषिकेश सुमित पंवार, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री नितिन सकसेना, पवन शर्मा, रंजन अंथवाल, जीओ के स्टेट हेड गौरव आनंद, स्टेट सेल्स हितेश उनदाविया, हरीश तिवाड़ी, अविनाश भारद्वाज, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगावर सिंह आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023: ईवीएम से 27 फरवरी को होगा मतदान
    Next Article एनआईए का आठ राज्यों में 70 स्थानों पर छापा
    admin

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज

      August 5, 2025

      नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर

      August 5, 2025

      बीएसईबी ने 9वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version