-शाहगढ़-बंडा समूह की 291 करोड़ रुपये की जल प्रदाय योजना का करेंगे भूमिपूजन

सागर। संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में सागर के कजली वन में आज (बुधवार को) विशाल संत रविदास महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान शाहगढ़-बंडा समूह की 291 करोड़ रुपये की जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 12.05 बजे भोपाल से हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.50 बजे सागर स्थित एमआरसी हेलीपेड आएंगे और यहां से कजलीवन मैदान में आयोजित संत रविदास महाकुंभ में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.35 बजे हेलीकॉप्टर से नसरूल्लागंज के लिए रवाना होंगे।

सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि संत रविदास जंयती के उपलक्ष्य में आज सागर में ऐतिहासिक संत रविदास महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। महाकुंभ सागर और आसपास के जिलों के हजारों लोगों की उपस्थिति होगी। बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद और व्यापक स्तर पर की गई हैं।

संत रविदास के जीवन दर्शन पर प्रदर्शनी का आयोजन
संत रविदास के जीवन दर्शन, विचार, शिक्षाएं और उनके संदेश पर एक भव्य प्रदर्शनी कार्यक्रम स्थल पर लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान हेलीपेड से आकर कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी
कजली वन मैदान में संत रविदास महाकुंभ स्थल पर एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें सागर के खुरई में बनने वाले विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित किए जाने वाले उपयोगी उत्पाद एवं सामग्री के स्टॉल भी लगाये जाएंगे।

शाहगढ़-बंडा समूह जल प्रदाय योजना
मुख्यमंत्री चौहान इस मौके पर मध्यप्रदेश जल निगम की शाहगढ़-बंडा समूह जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन भी करेंगे। जल प्रदाय योजना की लागत 291 करोड़ 25 लाख रुपये है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version