Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नगालैंड के मुख्यमंत्री रियो 46.95 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक
    राज्य

    नगालैंड के मुख्यमंत्री रियो 46.95 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक

    adminBy adminFebruary 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोहिमा। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो 46.95 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करते समय दिए गए हलफनामे के हिसाब से वह राज्य के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

    ‘नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी’ (एनडीपीपी) ने मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के नामांकन से जुड़े हलफनामे की जानकारी साझा की है। हलफनामे के मुताबिक पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में 10.54 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। उन्होंने 2018 के चुनाव में नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में अपनी संपत्ति 36.41 करोड़ रुपये बताई थी।

    मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने 6 फरवरी को उत्तरी अंगामी-द्वितीय सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। संलग्न हलफनामे में उम्मीदवार नेफ्यू रियो ने घोषणा की कि उनके पास 30.96 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति और 15.99 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।

    भाजपा उम्मीदवार के रूप में प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलंग ने अलंगटकी (अनुसूचित जनजाति) सीट नंबर 30 से नामांकन दाखिल किया है। हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 10.06 करोड़ रुपये है। उन्होंने अपने हलफनामे में 1.47 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 8.59 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है।

    इसके अलावा नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पेरेन निर्वाचन क्षेत्र से एनडीपीपी उम्मीदवार टीआर जेलियांग ने अपनी कुल संपत्ति 7.37 करोड़ रुपये घोषित की है। इसी तरह तुई (अनुसूचित जनजाति) सीट संख्या 37 से भाजपा के उम्मीदवार यानथुंगो पाटन ने अपनी कुल संपत्ति 2.85 करोड़ रुपये घोषित की है। इसमें 60.24 लाख रुपये की चल संपत्ति और 2.25 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articlejharkhand : अब समय आ गया है, जब जनता भाजपा को देगी जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे
    Next Article भारत ने श्रीलंका के तमिल बहुल क्षेत्र जाफना में बनवाया सांस्कृतिक केंद्र
    admin

      Related Posts

      कुलगाम में आतंकवाद-रोधी अभियान 12वें दिन भी जारी

      August 12, 2025

      ममता बनर्जी ने क्रांतिकारी खुदीराम बोस को एक हिंदी फिल्म में ‘सिंह’ बताने पर जताया विरोध

      August 11, 2025

      बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव का खतरा, उत्तर बंगाल में भारी बारिश जारी

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version