Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मानवीय संवेदनाओं के बिना अस्तित्व को बचाना मुश्किलः मोहन भागवत
    देश

    मानवीय संवेदनाओं के बिना अस्तित्व को बचाना मुश्किलः मोहन भागवत

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 31, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि मानवीय संवेदनाओं के बिना अस्तित्व को बचाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि समाज की दिशा तय करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होती है।डॉ. भागवत ने यहां एम्स ऑडिटोरियम में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका, करियर के साथ सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक चेतना और ‘पंच परिवर्तन’ (सामाजिक समरसता, पर्यावरण, परिवार प्रबोधन आदि) जैसे विषयों पर चर्चा की। इस संवाद में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, स्टार्टअप उद्यमी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े करीब 2,000 युवाओं को आमंत्रित किया गया था। डॉ. भागवत ने युवाओं से करियर के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने की अपील की। सरसंघचालक डॉ. भागवत ने अरावली पर्वत को लेकर कहा कि अब तक दुनिया ऐसा विकास मॉडल नहीं खोज पाई है, जिसमें पर्यावरण और विकास साथ-साथ चल सकें।

    उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर और पर्यावरण दोनों का समानांतर विकास हो, ऐसा संतुलित विकल्प तलाशना होगा। युवाओं और बढ़ते नशे पर उन्होंने कहा कि आज का युवा अपने को अकेला महसूस कर रहा है। परिवार से संवाद कम हो गया है। बातचीत की कमी के चलते युवाओं के सामने विकल्प के रूप में मोबाइल और नशा सामने आ रहा है।धर्मांतरण और मतांतरण को लेकर डॉ. भागवत ने कहा कि हमें उनके पास जाना चाहिए। सम्मान और प्रेम देना चाहिए। हमें कुछ ऐसा करना चाहिए कि वह पिछड़ेपन से आगे बढ़ सकें। ऐसे में उन्हें विश्वास हो जाएगा कि हमारे लोग हमारे साथ खड़े हैं और वे मूल रूप में आना शुरू हो जाएंगे लेकिन हमें उनके अंदर विश्वास जगाना होगा।डॉ. भागवत ने युवाओं में बढ़ते नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा अकेलापन महसूस कर रहे हैं। उनके अनुसार, यह अकेलापन उन्हें नशे की ओर धकेलता है। उन्होंने इस मुद्दे को सामाजिक और पारिवारिक बताया, जिसमें परिवारों को अधिक समय देने और युवाओं के साथ जुड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि समाज को एक-दूसरे के प्रति अधिक संवेदनशील और सहायक होना चाहिए ताकि युवाओं को अकेलापन महसूस न हो। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि देश के शिक्षित युवाओं को केवल करियर तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के प्रति अपनी संवेदनाओं को जीवित रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि सभी धर्म के मंदिर लोगों के अधीन हैं। हमारे यहां सरकारी, निजी और अन्य भी हैं। कई मंदिर निजी हैं और कई मंदिर सरकारी हैं। दोनों में अव्यवस्थाएं हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों के ध्यान में आ रहा है कि मंदिर अपने अधीन लेना है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट में जाना चाहिए और याचिका लगाइए। मंदिर जिनका है, उनके ही अधीन होना चाहिए।

    इस पर काम चल रहा है। सवाल यह भी है कि इन चीजों को लेकर सुप्रीम कोर्ट कौन जाए। इस पर भी काम किया जा रहा है।डॉ. भागवत ने कहा कि भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों को केवल कानून से नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण के जरिए खत्म किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रभाव, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अन्य भटकावों के प्रति सचेत किया, जो सामाजिक विघटन का कारण बन सकते हैं।चर्चा के दौरान उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ के पांच प्रमुख आयामों पर चर्चा की। सामाजिक समरसता के तहत समाज में छुआछूत और भेदभाव को पूरी तरह समाप्त करना। पर्यावरण संरक्षण के तहत प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर जीवन जीना। कुटुंब प्रबोधन के तहत परिवारों को मजबूत करना और सांस्कृतिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना। स्वदेशी के तहत भारतीय उत्पादों और जीवनशैली को अपनाना तथा नागरिक कर्तव्य के तहत अपने नागरिक धर्म का पालन करना।उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदुत्व कोई संकीर्ण धार्मिक पहचान नहीं, बल्कि एक ‘जीवन जीने की पद्धति’ है, जो सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने युवाओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत, कला और संस्कृति पर गर्व करने की सलाह दी। कम्युनिज्म पर उन्होंने कहा कि हमारे लोगों को सोशल मीडिया में एक्टिव होना पड़ेगा। तर्क के साथ जवाब देना होगा और अपने जवाब, विचार को लेकर अडिग होना पड़ेगा। डॉ. भागवत ने युवाओं को ‘भारत प्रथम’ की दृष्टि अपनाने और वैश्विक कल्याण के लिए भारत को एक सामर्थ्यवान राष्ट्र बनाने में योगदान देने का संदेश दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के अपार्टमेंट में गार्ड की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
    Next Article गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, टाटा मोटर्स मोटोजेन शोरूम सील
    shivam kumar

      Related Posts

      सांबा सीमा क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि के बाद सुरक्षा अलर्ट

      December 31, 2025

      रेलवे ने चमोली घटना को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण

      December 31, 2025

      भारत ने पकड़ी सुधारों की तेज रफ्तार, ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर सवार हुआ देश: प्रधानमंत्री

      December 30, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सांबा सीमा क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि के बाद सुरक्षा अलर्ट
      • गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, टाटा मोटर्स मोटोजेन शोरूम सील
      • मानवीय संवेदनाओं के बिना अस्तित्व को बचाना मुश्किलः मोहन भागवत
      • रांची के अपार्टमेंट में गार्ड की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
      • हजारीबाग जेपी कारा से तीन कैदी फरार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version