Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»नेपाल: प्रधानमंत्री प्रचंड ने यूएमएल पर सरकार छोड़ने का दबाव बढ़ाया
    विदेश

    नेपाल: प्रधानमंत्री प्रचंड ने यूएमएल पर सरकार छोड़ने का दबाव बढ़ाया

    adminBy adminFebruary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री और सीपीएन (एमसी) अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड ने केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन (यूएमएल) पर सरकार छोड़ने का दबाव बढ़ा दिया है। उन्होंने सरकार में शामिल यूएमएल मंत्रियों के कामकाज पर रोक लगा दी है।

    प्रचंड ने रविवार शाम संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् के 52 वें सत्र में हिस्सा लेने जिनेवा जा रही विदेश मंत्री विमला राय पौड्याल को रोक दिया। मंत्री पौडयाल ने खुलासा किया कि मुख्य सचिव शंकर दास बैरागी ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री प्रचंड ने उन्हें फोन पर जिनेवा नहीं जाने को कहा है। हालांकि मंत्री पौड्याल का दौरा मंत्रिपरिषद ने तय किया था। प्रचंड ने विदेश मंत्री को रोक कर नेपाली टीम का नेतृत्व करने के लिए पूर्व मंत्री गोबिंद बंदी को भेज दिया है। पूर्व मंत्री गोबिंद बंदी, सीपीएन (यूएस) अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल के करीबी हैं। वह पहले माधव नेपाल की सिफारिश पर मंत्री बने थे।

    प्रचंड अब मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को नया मोड़ देने की कोशिश कर रहे हैं। वह ओली के नेतृत्व वाले सीपीएन (यूएमएल) को सरकार छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसका मकसद सरकार में शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस, माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व वाले सीपीएन (यूएस) को शामिल करने का रास्ता साफ करना है।

    रविवार को सीपीएन यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने टिप्पणी की है कि प्रचंड ने उनके साथ विश्वासघात किया है। प्रचंड की पार्टी सीपीएन (एमसी) द्वारा नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार रामचंद्र पौडेल को समर्थन देने का फैसला करने के बाद ओली उनके प्रति आक्रामक हो गए हैं। हालांकि, यूएमएल ने 09 मार्च तक सरकार नहीं छोड़ने का फैसला किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतुर्किये में 5.6 की तीव्रता का आया एक और भूकंप
    Next Article ईरान में स्कूल जाने से रोकने के लिए सैकड़ों लड़कियों को दिया गया जहर
    admin

      Related Posts

      दक्षिण कोरिया की पूर्व प्रथम महिला किम कियोन ही गिरफ्तार, पति पहले से जेल में

      August 13, 2025

      बलूचिस्तान में संदिग्ध बलूच लड़ाकों ने की नाकाबंदी, सैन्य वाहनों पर धावा, पाकिस्तान की सेना ने यात्री बसों को रोका

      August 13, 2025

      व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक रिपोर्ट में मुद्रास्फीति बाजार की उम्मीदों से बेहतर

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version