रांची। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसाग के विशाल नगर रोड नंबर दो में 10 की संख्या में हथियारों से लैस हमलावरों ने निखिल सिंह और तन्मय सिंह के घर पर हमला कर दिया।

बताया जाता है कि शनिवार को महाशिवरात्रि के दिन कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद आज बड़ी संख्या में एक्सयूवी कार से आए लाठी-डंडे, चाकू और हथियार से लैस लोगों ने निखिल सिंह और तन्मय सिंह के घर पर हमला बोल दिया था। निखिल सिंह और तन्मय सिंह के चाचा सोहन सिंह ने बताया कि हमलावरों ने घर के महिलाओं के साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। हमले की जानकारी जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर जगरनाथपुर थाने की पुलिस रविवार को घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version