Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»यूपी बिहार वालों का बंद होता है रास्ता तो विपक्षी अड़ाते हैं टांग : हेमंत सोरेन
    Top Story

    यूपी बिहार वालों का बंद होता है रास्ता तो विपक्षी अड़ाते हैं टांग : हेमंत सोरेन

    adminBy adminFebruary 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार बजरंग महतो को जिताने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। गुरुवार को रामगढ़ में उन्होंने तीसरी जनसभा चितरपुर प्रखंड में की।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण में यहां के लोगों ने आहुति दी है। यूपी और बिहार वालों ने तो सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया है। जब झारखंडियों की सरकार बनी तो यूपी और बिहार वालों का रास्ता यहां बंद होने लगा। यही वजह है कि भाजपा और आजसू एक बार फिर टांग अड़ाने के लिए तैयार हो गए हैं। झारखंडियों के हित में बनने वाले कानून से भाजपा-आजसू और उसके साथी यूपी बिहार वालों के पेट में दर्द शुरू हो जाता है। लेकिन हमारे राज्य के सवा तीन करोड़ की जनता जागरूक और चालाक हो चुकी है। इसके कारण 2019 विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को उखाड़ फेंका है। इसके बाद से ही आजसू भाजपा मिलकर केंद्र सरकार के इशारे पर हमारी सरकार को गिराने का प्रयास किया। हमारे पीछे कई एजेंसियों को लगा दिया गया। लेकिन मैंने भी स्पष्ट संदेश दे दिया है कि हमारी सरकार आदिवासी, मूलवासी, पिछड़ा, अल्पसंख्यक के आशीर्वाद से चल रही है। यहां कुछ भी नहीं मिलने वाला है।

    रोजगार के लिए लोन महागठबंधन की सरकार ने दी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, पशुधन योजना, कृषि योजना, रोजगार के लिए लोन की बात आती है तो वह महागठबंधन की सरकार ने लोगों को दिया है। 2019 में जब ममता देवी इस विधानसभा क्षेत्र से जीतकर गई तब इस विधानसभा में मात्र 3300 विधवाओं को पेंशन मिलता था। आज 15500 विधवाओं को यह सरकार पेंशन दे रही है। 2019 में मात्र 6000 वृद्ध को पेंशन का लाभ मिलता था। आज 45500 लोगों को पेंशन मिल रहा है। दिव्यांग पेंशन योजना में तब मात्र 6300 लोग शामिल थे, आज 10,000 से अधिक लोग शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद 128000 लोगों को राशन कार्ड बना कर बांटा है। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, पारा शिक्षकों को उनका अधिकार देने, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया गया है। चुनावी सभा को मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, प्रत्याशी बजरंग महतो, पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, संजीव बेदिया ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता बरी
    Next Article बच्चों से पूछिए, ब्रदर्स अकादमी क्या है, जहां बच्चों के सपनों को लगते हैं पंख
    admin

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा

      August 9, 2025

      विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि, कहा- बाबा हमारे मार्गदर्शक थे, रहेंगे

      August 9, 2025

      टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा
      • डीपीएल 2025: पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 10 रन से हराया
      • नवाज की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया
      • सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट
      • डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया बाह्य निरीक्षण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version