Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»प्रधानमंत्री सोमवार को कर्नाटक में एचएएल हेलीकॉप्टर कारखाना राष्ट्र को करेंगे समर्पित
    Top Story

    प्रधानमंत्री सोमवार को कर्नाटक में एचएएल हेलीकॉप्टर कारखाना राष्ट्र को करेंगे समर्पित

    adminBy adminFebruary 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में ‘भारत ऊर्जा सप्ताह’ का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास पहलों की आधारशिला भी रखेंगे। साथ ही तुमकुरु में एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा एचएएल हेलीकॉप्टर कारखाना राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 फरवरी को कर्नाटक का दौरा करेंगे, जहां वे पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह (आईईडब्ल्यू) 2023 का उद्घाटन करेंगे। 6 से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाले आईईडब्ल्यू का उद्देश्य ऊर्जा संक्रमण पावरहाउस के रूप में भारत की बढ़ती शक्ति को प्रदर्शित करना है।

    इसमें दुनिया भर के 30 से अधिक मंत्रियों की उपस्थिति देखी जाएगी। भारत के ऊर्जा भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए 30,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1,000 प्रदर्शक और 500 वक्ता एकत्रित होंगे।

    कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री वैश्विक तेल और गैस सीईओ के साथ एक गोलमेज बातचीत में भाग लेंगे। वह हरित ऊर्जा के क्षेत्र में कई पहल भी शुरू करेंगे।

    ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए इथेनॉल सम्मिश्रण कार्यक्रम सरकार का एक प्रमुख फोकस क्षेत्र रहा है। इथेनॉल सम्मिश्रण रोडमैप के अनुरूप, प्रधानमंत्री 11 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में तेल विपणन कंपनियों के 84 रिटेल आउटलेट्स पर ई-20 ईंधन भी लॉन्च करेंगे।

    ई-20 पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत इथेनॉल का मिश्रण है। सरकार का लक्ष्य 2025 तक इथेनॉल के पूर्ण 20 प्रतिशत सम्मिश्रण को हासिल करना है और तेल विपणन कंपनियां 2जी-3जी इथेनॉल संयंत्र स्थापित कर रही हैं जो प्रगति को सुगम बनाएगी।

    प्रधानमंत्री ग्रीन मोबिलिटी रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली हरित ऊर्जा स्रोतों पर चलने वाले वाहनों की भागीदारी का गवाह बनेगी और हरित ईंधन के लिए जन जागरूकता पैदा करने में मदद करेगी। प्रधानमंत्री इंडियन ऑयल की ‘अनबॉटल्ड’ पहल के तहत यूनिफॉर्म लॉन्च करेंगे। वे इंडियन ऑयल के इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल को भी समर्पित करेंगे और इसके व्यावसायिक रोल-आउट को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे तुमकुरु में एचएएल के हेलीकॉप्टर कारखाना राष्ट्र को समर्पित करेंगे और विभिन्न विकास पहलों की आधारशिला भी रखेंगे। इसकी आधारशिला 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं रखी थी।

    यह एक समर्पित नई ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर फैक्ट्री है जो हेलीकॉप्टर बनाने की क्षमता और पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ाएगी। यह हेलीकॉप्टर फैक्ट्री एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा है और शुरुआत में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) का उत्पादन करेगी।कारखाने में उद्योग 4.0 मानकों का एक विनिर्माण सेट अप होगा। अगले 20 वर्षों में एचएएल तुमकुरु से 3-15 टन के वर्ग में 1000 से अधिक हेलीकाप्टरों का उत्पादन करने की योजना बना रहा है। इससे प्रदेश में करीब छह हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

    प्रधानमंत्री तुमकुरु औद्योगिक टाउनशिप की भी आधारशिला रखने वाले हैं। राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम के तहत तुमकुरु में तीन चरणों में 8484 एकड़ में फैले औद्योगिक टाउनशिप का विकास चेन्नई, बेंगलुरु औद्योगिक कॉरिडोर के हिस्से के रूप में किया गया है। यहां प्रधानमंत्री दो जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने लखनऊ में किया वीजा एप्लीकेशन सेंटर का उद्घाटन
    Next Article मप्रः पूर्व मंत्री पवैया की बेटी को मिली तेजाब फेंकने की धमकी
    admin

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version