Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»विश्व भारती के दीक्षांत समारोह में बोले राजनाथ सिंहः आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं युवा
    देश

    विश्व भारती के दीक्षांत समारोह में बोले राजनाथ सिंहः आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं युवा

    adminBy adminFebruary 24, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला स्थित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्व भारती के दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का आधार कोई और नहीं बल्कि युवा हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा सदियों पुरानी है और इसी का अनुसरण कर देश नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

    उन्होंने भारत को विश्व गुरु के तौर पर स्थापित करने में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि नवाचार, अत्याधुनिक तकनीकी और शोध, नई कंपनियों और स्टार्टअप के जरिए युवा देश को नई दिशा देंगे। युवाओं को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के दर्शन से प्रेरित होने की नसीहत देते हुए कहा कि गुरुदेव ने पश्चिम के राष्ट्रवाद का जो स्वरूप देखा था, उसने इंपेरिएलिज्य और मिलिट्रिज्म को जन्म दिया, जिसका परिणाम विश्वयुद्ध की विभीषिका के रूप में हमारे सामने आया। विश्व-भारती, अपने नाम के अनुरूप ही, अपने और गुरुदेव के पौरुषता को स्पष्ट करती है। विश्व भारती एक ऐसा शब्द है, जिसमें ‘विश्व’ भी है, और ‘भारती’ भी है। यानी समस्त विश्व के आचार-विचार और व्यवहार के साथ भारत के संबंधों का विकास और विश्व की सभ्यताओं से सर्वश्रेष्ठ चीजों का आदान-प्रदान।

    राजनाथ सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2047 तक भारत दुनिया का सबसे बड़ी इकोनॉमी वाला सबसे मजबूत देश बनकर उभरेगा। युवाओं को विशेष तौर पर प्रेरित करते हुए राजनाथ ने कहा, “भारत की प्रगति का रास्ता आप लोगों से ही होकर जाता है और आप लोग जितने सशक्त होंगे, हमारा देश भी उतना ही सशक्त होगा, इसका हमें ख्याल रखना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में आप में से भी अनेक छात्र अपनी मेहनत, लगन और संस्कारों के बल पर कुछ नया और अलग करेंगे और दुनिया भर में अपना व देश का नाम रोशन करेंगे। जीवन में ज्ञान का जितना महत्व है उतना ही हमारे मूल्यों का भी महत्व है। आपको जीवन मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित होना चाहिए। आपके जीवन मूल्य ही आपके चरित्र को बनाते हैं। आप सभी अब कॉलेज परिसर से जिंदगी के परिसर में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको यह हमेशा याद रखना है कि ‘विश्व-भारती’ का नाम आपके अभिभावक के नाम की भांति ही हमेशा-हमेशा के लिए जुड़ गया है।

    उन्होंने आगे कहा, “मेरी कामना है कि जैसे कभी गुरुदेव ने मनुष्यता को ‘विश्व-भारती’ जैसा संस्थान दिया था, उसी तरह ‘विश्व-भारती’, मनुष्यता को एक ‘गुरुदेव’ प्रदान करे। गुरुदेव जैसा वह व्यक्तित्व कहीं और से नहीं, बल्कि आपके बीच से ही निकलकर सामने आएगा और मानवता की आगे की राह प्रशस्त करेगा।”

    बंगाल में पुनर्जागरण की जरूरत
    पश्चिम बंगाल के हालात पर तंज कसते हुए राजनाथ ने कहा, “मैं समझता हूँ आज बंगाल में पुनर्जागरण की आवश्यकता है, जिससे यह भूमि एकबार फिर, पूरे देश को ज्ञान-विज्ञान और दर्शन के क्षेत्र में नया योगदान दे सके। मुझे पूरा विश्वास है कि आप इस दिशा में पूरी अडिगता के साथ आगे बढ़ेंगे। आप सभी जानते हैं कि किसी समय महात्मा गांधीजी के राजनैतिक गुरु श्री गोपाल कृष्ण गोखले ने कहा था कि ‘बंगाल जो आज सोचता है वह भारत कल सोचता है। इस कथन को फिर से साकार करने की जरूरत है और इसकी जिम्मेदारी आप जैसे युवाओं के ऊपर ही है। आप अपने जीवन में जो भी कुछ कर रहे हों, या करने जा रहे हों, यह जरूर सोचें कि उससे आपके देश और मानवता को क्या मिलने वाला है।

    उन्होंने युवाओं को वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ काम करने की नसीहत देते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि 2047 तक हमारा देश तीसरी या दूसरी नहीं, बल्कि शीर्षस्थ अर्थव्यवस्था के रूप में दुनिया के सामने होगा। यही उपलब्धि, गुरुदेव को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब रॉयल मलेशियाई वायु सेना भारत से नहीं खरीदेगी एचएएल का एलसीए तेजस
    Next Article तीन राज्यों की वांटेंड सूची में शामिल डकैत मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिस कर्मी घायल
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version