Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 10 फरवरी को भागलपुर में
    Breaking News

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 10 फरवरी को भागलपुर में

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 9, 2023Updated:February 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर। भागलपुर के ऐतिहासिक कुप्पाघाट में 10 फरवरी को आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत भागलपुर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में सौंदरीयकृत सद्गुरू निवास का लोकार्पण किया जायेगा। इसके लिए कुप्पाघाट परिसर सज धज कर तैयार हो चुका है।

    उल्लेखनीय हो कि इस कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता के रूप में आचार्य महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज रहेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग गुरु स्वामी रामदेव और श्री महावीर स्थान न्यास समिति पटना के आचार्य किशोर कुणाल की उपस्थिति रहेगी। उधर सुरक्षा के मद्देनजर तैयारी पूरी कर ली गई है।

    आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत को लेकर जेड प्लस सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई है। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे के द्वारा निगरानी रखी जाएगी। लोकार्पण कार्यक्रम 11:00 दिन में सुनिश्चित किया गया है। उसके बाद सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के जीवन पर आधारित फीचर फिल्म के पोस्टर का अनावरण किया जाएगा। फिर सभी गणमान्य लोगों का स्वागत एवं संबोधन कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट भागलपुर द्वारा कुप्पाघाट परिसर में आयोजित की जा रही है।

    सुरक्षा को लेकर श्रद्धालुओं के लिए कुप्पाघाट के मुख्य द्वार को पूर्णरूपेण बंद कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। कुप्पाघाट के प्रवेश द्वार से जो भी अंदर प्रवेश कर रहे हैं उनकी जांच करके ही उन्हें अंदर प्रवेश कराया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय संतमत सत्संग महासभा के महामंत्री दिव्य प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आने-जाने वालों पर प्रशासन की निगाहें बनी हुई है। सभी अतिथि, विशिष्ट अतिथि के आने की स्वीकृति मिल गई है। उम्मीद है कल का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और काफी शानदार रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेल एसपी ने किया लूटकांड का खुलासा, लाखो देशी-विदेशी नोट के साथ दो गिरफ्तार
    Next Article कृषि उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर बाजार प्रबंधन पर हो फोकस : हेमंत सोरेन
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version