मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि इस वर्ष 19 फरवरी को आगरा के ऐतिहासिक लाल किले के दीवाने आम सभागृह में शिवाजी जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है। पहली बार महाराष्ट्र के बाहर अन्य राज्य में शिवाजी जयंती मनाई जाएगी।
अजिंक्य देवगिरी फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद पाटील ने कहा कि इस ऐतिहासिक किले का शिवाजी महाराज के जीवन से सीधा संबंध है। इसी किले में शिवाजी महाराज को कैद किया गया था लेकिन शिवाजी महाराज बहुत ही चतुराई से खुद को यहां आजाद कर लिया था। इसी वजह से उन्होंने इसी किले में शिवाजी जयंती मनाने के लिए अनुमति मांगी थी, जो उन्हें मिल गई है। इसलिए अब उनकी संस्था और महाराष्ट्र सरकार मिलकर यहां 19 फरवरी को शिवाजी जयंती मनाएगी। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
दरअसल, अजिंक्य देवगिरी फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने भारत के पुरातत्व विभाग से आगरा के ऐतिहासिक लाल किले में शिवाजी जयंती मनाने की अनुमति मांगी थी लेकिन पुरातत्व विभाग ने उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद विनोद पाटिल ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दिल्ली हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के सह आयोजक होने की शर्त पर मंजूरी दे दी है। इसलिए अब आगरा किला क्षेत्र में शिव जयंती मनाने का रास्ता साफ हो गया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



