Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महाराष्ट्र में बिजली दर वृद्धि के खिलाफ 28 को राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान
    देश

    महाराष्ट्र में बिजली दर वृद्धि के खिलाफ 28 को राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान

    adminBy adminFebruary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। महाराष्ट्र में बिजली दर वृद्धि के खिलाफ विविध संगठनों ने एकजुट होकर 28 फरवरी को राज्यव्यापी आंदोलन करने का ऐलान किया है। विभिन्न संगठनों ने समन्वय समिति परिषद का गठन किया है। बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ राज्य के सभी जिलों में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार, 28 फरवरी को प्रदेशभर में बिजली दर वृद्धि के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया गया है। बिजली मामलों के जानकार व महाराष्ट्र राज्य वीज ग्राहक संगठन के अध्यक्ष प्रताप होगाडे के अनुसार महावितरण कंपनी ने 67,644 करोड़ रुपये के घाटे को कवर करने के लिए औसतन 37 प्रतिशत यानी 2.55 रुपये प्रति यूनिट की भारी वृद्धि की मांग का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग में दायर किया है। इसके खिलाफ हजारों सुझाव और आपत्तियां आयोग के पास दायर की जाएंगी। इस बिजली दर वृद्धि के खिलाफ 5 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रेस कॉन्फ्रेंस, बैठकें, सभाएं आयोजित करने के साथ ही बोर्ड, बैनर, हैंडबिल, फेसबुक, यूट्यूब, ट्विटर के माध्यम से जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्थानीय विधायकों, सांसदों व मंत्रियों से मिलकर इस दर वृद्धि को रद्द करने संबंधी ज्ञापन सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ निर्णायक बैठक करने का प्रयास किया जाएग।

    होगाडे के अनुसार 28 फरवरी को सुबह 11 बजे से पूरे राज्य में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और दर वृद्धि प्रस्ताव की होली जलाई जाएगी। इस मौके पर प्रदेशभर में जगह-जगह स्थानीय स्तर पर मार्च निकाला जाएगा। राज्य में जहां भी संभव हो, बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर सरकार, कंपनियों और आयोग को भेजने का निर्णय लिया गया है। मौजूदा महावितरण दरें देश में सबसे अधिक हैं। मांग में इतनी बड़ी वृद्धि राज्य के सभी आम घरेलू और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा झटका है। यह राज्य में आने वाले उद्योगों को रोक रहा है और मौजूदा उद्योगों को राज्य से बाहर धकेल रहा है। साथ ही यह कृषि क्षेत्र और किसानों को और अधिक संकट में डाल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल सरकार ने अदाणी के सीमेंट प्लांटों की लीज रद्द करने के दिए संकेत
    Next Article खंभे से टकराई बस, 10 घायल
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version