Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बजट केवल आकर्षक शब्दों का मायाजाल है : सुप्रियो भट्टाचार्य
    Breaking News

    बजट केवल आकर्षक शब्दों का मायाजाल है : सुप्रियो भट्टाचार्य

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 2, 2023Updated:February 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची (आजाद सिपाही)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह बजट केवल निराशाओं से परिपूर्ण है। केवल आकर्षक शब्दों का मायाजाल है। चारों तरफ कहा जा रहा है कि आयकर में छूट दी गयी, यह संपूर्ण भ्रामक एवं तथ्यों से परे है। यह बजट विवाह समारोह में 500 रुपये के लिफाफे में 101 रुपये न्योता रखने जैसा है। उन्होंने कहा कि आयकर की छूट जहां पहले 2,50,000 तक की थी, उसमें मात्र 50,000 की वृद्धि की गयी और छूट की सीमा 2,50,000 से बढ़ाकर 3,00,000 कर दी गयी। तीन से छह लाख के बीच पांच प्रतिशत आयकर देना पड़ेगा। आज के वक्त भारत के 80 प्रतिशत लोगों की मासिक आमदनी अधिकतम 25 हजार या उससे नीचे है। मतलब अब गरीबों एवं निम्न आयवर्ग के लोगों को भी निचोड़ा जायेगा। भट्टाचार्य ने बुधवार को कहा कि रोजगार के नाम पर नर्सिंग कॉलेज के स्थापना की बात की गयी, ताकि भाजपा के मित्र कारपोरेट चिकित्सा संस्थानों को प्रत्यक्ष तौर पर मदद पहुंचाई जा सके। रोजगार के सवाल पर युवाओं को कहीं भी कोई आश्वासन नहीं दिया गया। केवल सप्तऋषि नाम दिया गया। यह शब्द आकर्षक तो है लेकिन किसानों, मजदूरों, युवाओं, सूक्ष्म, छोटे और मझौले उद्योग को केवल सब्जबाग दिखाया गया। महंगाई बढ़ाने वाली यह बजट लोगों के लिए नयी चुनौतियों को लेकर आयेगा। भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए था कि देश के सार्वजनिक क्षेत्रों में व्यक्तिगत उद्योग समूह द्वारा जो लूट की प्रक्रिया जारी है, वह कब रुकेगी और लोगों को न्याय और रोजगार मिलेगा। हम इस बजट का पुरजोर निंदा करते हैं और लोगों से भी इसे खारिज करने का आग्रह करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबाग में पुआल में आग लगने से दो बच्चे जिंदा जले
    Next Article बजट से जनजातीय समूह को होगा फायदा: अर्जुन मुंडा
    azad sipahi

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version