Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»3800 साल पहले आया था सबसे बड़ा भूकंप, बदल गया था चिली का भूगोल
    विदेश

    3800 साल पहले आया था सबसे बड़ा भूकंप, बदल गया था चिली का भूगोल

    adminBy adminFebruary 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। तेज भूकंप से तुर्किए व सीरिया सहित कई देशों में मची तबाही के बाद एक बार फिर लोगों को दुनिया के बड़े भूकंप याद आ रहे हैं। इसलिए मानव इतिहास के सबसे बड़े भूकंपों के बारे में भी जानना जरूरी है। लगभग 3800 साल पहले सबसे बड़ा भूकंप आया था, जिससे चिली का भूगोल बदल गया था।

    इंग्लैंड के साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का दावा है कि इतिहास का सबसे बड़ा भूकंप 3800 साल पहले उत्तरी चिली में आया था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 9.5 आंकी गयी थी। हालात ये हो गए थे कि उस समय भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों को एक हजार साल तक के लिए समुद्र तटों को छोड़ना पड़ा था।

    शोधकर्ता प्रोफेसर जेम्स गोफ के मुताबिक उनके पास इस बात की पुष्टि के लिए पर्याप्त सबूत व आधार हैं। इस शोध से पहले 22 मई, 1960 को चिली के वाल्डिविया में आए भूकंप को सबसे बड़ा भूकंप माना जाता था। इसकी तीव्रता 9.4 से 9.6 के बीच थी। दक्षिणी चिली में आए इस भूकंप में छह हजार से अधिक लोग मारे गए थे।

    आइये जानते हैं विश्व इतिहास के कुछ बड़े भूकंपों के बारे में-

    12 जनवरी, 2010: हैती में आये 7.0 तीव्रता वाले भूकंप में 3,16,000 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद इस देश की ऐतिहासिक संरचना और भौगोलिक स्वरूप में हमेशा के लिए व्यापक बदलाव हो गया था।

    16 दिसंबर, 1920: चीन के हाईयुआन में 7.8 तीव्रता से भूकंप आया था। इस भूकंप में दो लाख से अधिक लोगों की मौत हुई थी। दशकों तक इस भूकंप की भयावहता के नकारात्मक परिणाम अनुभव किये गए थे।

    1 सितंबर, 1923: जापान के कांतो में तेज भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 दर्ज की गयी थी। भूकंप की चपेट में आकर 1,42,800 लोगों की मौत हुई थी। भारी संख्या में लोग अपाहिज हुए थे।

    15 जनवरी, 1934: नेपाल और भारत के बिहार राज्य को भीषण भूकंप का सामना करना पड़ा था। उस भूकंप की तीव्रता 8.0 दर्ज की गयी थी। इस भूकंप में 10,600 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। हजारों लोग बेघर व अपाहिज हो गए थे।

    22 मई, 1960: तीव्रता के लिहाज से अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप चिली में आया था। रिक्टर स्केल पर 9.5 तीव्रता वाले इस भूकंप की वजह से आई सुनामी से दक्षिणी चिली, हवाई द्वीप, जापान, फिलीपींस, पूर्वी न्यूजीलैंड, दक्षिण-पूर्व ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में भयानक तबाही मची थी।

    27 जुलाई, 1976: चीन के तांगशान में आए 7.5 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 2,42,769 लोगों की जानें गई थीं। इस आपदा के कारण स्थितियां अस्त-व्यस्त हो गयी थीं, जिनसे निपटने में वर्षों लगे थे।

    26 दिसंबर, 2004: इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.1 की तीव्रता से जोरदार भूकंप आया था। इस भूकंप में 2,27,898 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। इसका असर कई देशों पर पड़ा और यहां के लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था।

    25 अप्रैल, 2015: नेपाल ने 7.8 तीव्रता के भूकंप का सामना किया था। इस विनाशकारी भूकंप में 9,000 से ज्यादा लोग मारे गए और 23,000 से ज्यादा घायल हुए। इसका केंद्र नेपाल से 38 किलोमीटर दूर लामजुंग में था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयात्रियों से भरा अनियंत्रित कमांडर पलटा, एक की मौत, 21 लोग घायल
    Next Article अमेरिका के बाद अब कोलंबिया में दिखा संदिग्ध गुब्बारा
    admin

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version