रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ में शुक्रवार की शाम रोड शो करके उपचुनाव में एक नया रंग ला दिया है। फुटबॉल ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद उनका काफिला रामगढ़ शहर की सड़कों पर उतर गया। मेन रोड, सुभाष चौक, गांधी चौक, चट्टी बाजार होते हुए उनका यह रोड शो सिद्धो कान्हो मैदान पहुंचा। मुख्यमंत्री ने इस रोड शो के माध्यम से यूपीए उम्मीदवार बजरंग महतो को जिताने की अपील की। फुटबॉल ग्राउंड से निकलने के बाद जब उनका काफिला सुभाष तक पहुंचा, तो उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां सिख समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री को माला पहना कर जीत का आशीर्वाद भी दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला जब गांधी चौक पहुंचा, तो वहां रुक कर मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूरे रास्ते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत स्थानीय लोगों के द्वारा किया जाता रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक अनूप सिंह और उम्मीदवार बजरंग भी एक ही गाड़ी पर सवार रहे।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने गोला, चितरपुर और दुलमी प्रखंड में भी चुनावी सभाएं की हैं।
उल्लेखनीय है कि रामगढ़ में उपचुनाव को लेकर 27 फरवरी को वोटिंग होनी है।
Related Posts
Add A Comment