Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»त्रिपुरा को लेफ्ट-कांग्रेस की दो धारी तलवार से सतर्क रहना होगा : नरेन्द्र मोदी
    देश

    त्रिपुरा को लेफ्ट-कांग्रेस की दो धारी तलवार से सतर्क रहना होगा : नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminFebruary 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मोदी ने त्रिपुरा में गरीबों को घर देने का किया वादा
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को त्रिपुरा में कांग्रेस-सीपीएम गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि लेफ्ट और कांग्रेस दो धारी तलवार है। दोनों दलों पर बारी-बारी से राज्य को लूटने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि ये चंदा के लिये आये हैं। उन्होंने राज्य की जनता को इनसे सतर्क रहने की सलाह दी।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी राज्य त्रिपुरा के राधाकिशोरपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और वाम दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जिन्होंने सालों साल बारी-बारी से त्रिपुरा को लूटा और लोगों को तंगी में रहने को मजबूर किया, वे अब एक साथ आ गए हैं। ये चंदा (दान) के लिए एक साथ आए हैं। आपका भला करने नहीं आए हैं। इसलिए त्रिपुरा के लोगों को लेफ्ट-कांग्रेस की दो धारी तलवार से सतर्क रहना होगा।”

    मोदी ने त्रिपुरा में गरीबों को घर देने का वादा करते हुए कहा हमने तीन लाख गरीब परिवारों को पक्के घर दिए हैं। उन्होंने कहा, “मैं आज आपसे एक वादा करता हूं कि जिस भी गरीब को अब तक पक्का घर नहीं मिला है, उन्हें भी भाजपा सरकार बनने के बाद घर देने का काम तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।”

    भाजपा शासन के तहत राज्य के विकास की सराहना करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी शासन में हजारों गांव सड़क से भी वंचित रह गए थे। लेकिन पिछले 5 साल में हमारी सरकार ने लगभग 5000 गांवों को सड़कों से जोड़ा है। आज त्रिपुरा को मुफ्त राशन मिल रहा है और वह भी पूरा मिल रहा है।

    मोदी ने विपक्षी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि लोगों के लिए पानी और बिजली तक जुटाना मुश्किल हो गया था। उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलीं। जिन्होंने पहले दिल्ली और त्रिपुरा पर शासन किया, उन्होंने इन सुविधाओं की कभी परवाह नहीं की। कांग्रेस और लेफ्ट गरीब को और गरीब बनाते हैं। उनके पास गरीबों के लिए अनगिनत नारे हैं, लेकिन उन्होंने कभी उनके दर्द को न समझा। न ही हल किया।

    उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में आज शांति है तो यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। अपनी संस्कृति को हीन भावना से देखने वाले लेफ्ट और कांग्रेस वालों ने ना तो अतीत में कुछ किया, ना ही आगे कोई संभावना है। त्रिपुरा की अपनी दूसरी जनसभा में भी उमड़ी भीड़ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें आशीर्वाद देने के लिए इतनी बड़ी संख्या में यहां आपका आना भाजपा सरकार की वापसी की घोषणा है। यहां रिकॉर्ड संख्या में आपकी उपस्थिति हमारे प्रतिद्वंद्वियों की रातों की नींद हराम कर देगी।

    उन्होंने कहा, “आप इतनी दूर-दूर से एनडीए और भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं। उमंग और उत्साह से भरा यह मैदान बता रहा है कि चुनाव के नतीजे क्या होने वाले हैं। आपका रिकॉर्ड संख्या में यहां आना भाजपा सरकार की वापसी का ऐलान कर रहा है। आपकी संख्या देख हमारे विरोधियों की तो नींद ही खराब हो जाएगी।” प्रधानमंत्री ने भाजपा के लिए वोट की अपील करते हुए कहा कि आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि त्रिपुरा में एक-एक वोट भाजपा को जाना चाहिए। आपका वोट बहुत मूल्यवान है, और सही विकल्प, ‘कमल’, त्रिपुरा को विकास और समृद्धि के पहले के स्तर तक ले जाएगा।

    उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र वास्तव में आदिवासी समुदायों के विकास पर केंद्रित रहा है। हमारी सरकार आदिवासी परिवारों के कल्याण और उनकी प्रतिष्ठा के लिए प्रतिबद्ध है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति मुर्मू रविवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी
    Next Article लाखों छात्र-छात्राओं को वर्षों से ठग रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : अभाविप
    admin

      Related Posts

      महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा

      June 3, 2026

      एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया

      June 2, 2026

      भारत ने इबोला से निपटने के लिए अफ्रीका सीडीसी को भेजी 43 टन चिकित्सा सहायता

      June 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा
      • सिंगापुर से लौटने के बाद पूजा सिंघल और अभिषेक झा ने कोर्ट में जमा किया पासपोर्ट
      • पलामू में माइंस के गहरे गड्ढे में युवक लापता, डूबने की आशंका से मचा हड़कंप
      • झारखंड में बढ़ी गर्मी की तपिश, कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version