पिथौरागढ़। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ और सीडीईओ (नेपाल) ने संयुक्त रूप से भारत- नेपाल के बीच नेपाल के बनाए गए दो अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों गस्कु और मलघट्या का उद्घाटन किया।
भारत और नेपाल के मध्य बने झूला पुल गस्कु का लगभग 3 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। काली नदी पर बना यह झूला पुल लगभग 140 मीटर लंबा है और इसकी भार क्षमता 42 टन है। इसी प्रकार मलघट्या झूला पुल की लंबाई लगभग 135 मीटर है, आसपास के लगभग 3 हजार लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध है। इन झूला पुलों के बन जाने से भारत और नेपाल के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और एक दूसरे को समझने का मौका भी मिलेगा। इससे दोनों देशों के मध्य संबंध ओर अधिक मजबूत होंगे। एसएसबी अधिकारियों ने जिलाधिकारी से झूला पुल पर बनी चौकियों के लिए पानी और बिजली की व्यवस्था की मांग की। जिलाधिकारी ने इसको जल्द पूरा करने के लिए कहा है। झूला पुल उद्घाटन के अवसर पर पहुंची नेपाल की जनता ने जिलाधिकारी के कार्यों की प्रशंसा की गई। इससे पूर्व वहां पहुंचने पर पिथौरागढ़ डीएम रीना जोशी सीडीईओ दीर्घा राज उपाध्याय का माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम डीडीहाट भगत सिंह फोनिया और नेपाल राष्ट्र के सीडीओ दीर्घा राज उपाध्याय, एसपी डम्बर बिष्ट, डीएसपी तर्क राज पांडे और मेयर मंगल सिंह धामी आदि उपस्थित रहे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



