Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»अमेरिका ने चेताया, 2027 तक ताइवान पर हमला करेगा चीन
    विदेश

    अमेरिका ने चेताया, 2027 तक ताइवान पर हमला करेगा चीन

    adminBy adminFebruary 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। चीन और ताइवान के बीच जारी तनाव के बीच अब अमेरिका ने डराने वाली चेतावनी दी है। अमेरिका ने चेताया है कि वर्ष 2027 तक चीन की सेना ताइवान पर हमला करेगी। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक का दावा है कि चीनी राष्ट्रपति अपनी सेना को हमले का आदेश दे चुके हैं।

    सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स ने कहा है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ताइवान से संबंधित महत्वकांक्षा को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना को 2027 तक ताइवान पर हमले का आदेश दे रखा है। अमेरिकी खुफिया चीफ ने स्पष्ट किया कि इसका यह निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए की चीनी राष्ट्रपति ने 2027 में ही ताइवान पर हमले की योजना बनाई है। यह कभी भी हो सकता है, बस यहां ध्यान रखने वाली बात यह है कि शी जिनपिंग पूरी गंभीरता से इस पर फोकस बनाए हुए हैं। सीआईए निदेशक ने कहा कि कि ताइवान को लेकर शी जिनपिंग की महत्वकांक्षा को कम नहीं आंका जा सकता। बर्न्स ने कहा कि रूस के यूक्रेन में फंसने से शी जिनपिंग चकित होंगे और इससे उन्हें सीख भी मिली होगी।

    उल्लेखनीय है कि बीते साल अगस्त में अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद अमेरिका-चीन रिश्तों में तनाव और बढ़ गया है। पेलोसी के दौरे के बाद चीन ने सबसे बड़ी मिलिट्री ड्रिल को भी अंजाम दिया था। चीन की तरफ से ताइवान जलडमरूमध्यजल के चारों तरफ जहाज और प्लेन भेजे गए थे। इस कारण चीन और ताइवान के बीच युद्ध के हालात बन गए थे। इस बीच चीन लगातार अपनी सेना को आधुनिक बनाने में जुटा है। चीनी राष्ट्रपति ने अपने एक बयान में चीन की सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा था। इससे पहले बीते साल ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने भी कहा था कि चीन हमारे द्वीप जैसे मॉडल बनाकर हमले की तैयारी कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2024 की तैयारियों में भाजपा के लिए अहम है ‘मिशन 93’
    Next Article वैश्विक लोकप्रियता के मामले में नरेन्द्र मोदी शीर्ष पर, बाइडेन सातवें स्थान पर: सर्वे
    admin

      Related Posts

      आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र हाईअलर्ट पर

      May 22, 2025

      पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को निष्कासित किया

      May 22, 2025

      व्हाइट हाउस में तनावपूर्ण मुलाकात: ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों की हत्या का लगाया आरोप

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख
      • अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण
      • झारखंड प्री मॉनसून की बारिश से हुआ ठंडा, पलामू में 32 डिग्री तापमान
      • किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी, चल रही है मुठभेड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version