आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने विधानसभा के बाहर रामगढ़ में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि की हुई हत्या को लेकर सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस रूप से घटनाएं घट रही हैं, यह सरकार की जवाबदेही है। सिर्फ विधानसभा के अंदर और कागज के पन्नों में जीरो टोलरेंस की बात हो रही है। रामगढ़ में इससे पहले भी एक आजसू कार्यकर्ता की हत्या हुई थी। राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। रांची का मेन रोड तक सुरक्षित नहीं है।